{"_id":"594aa6b34f1c1bd5628b45fd","slug":"31498064563-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान दिवस से किसान नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान दिवस से किसान नदारद
Updated Wed, 21 Jun 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। किसान दिवस का आयोजन बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ। हालांकि किसान गायब रहे। चुनिंदा किसानों को जानकारी दी गई। डीएपी की अनुपलब्धता पर सवाल उठाया गया। प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना में ऋण स्वीकृत नहीं होने पर चिंता जताई। जिले की नहरों में 23 जून की रात तक पानी आ जाएगा।
एडीएम वित्त-राजस्व सीताराम गुप्त की अध्यक्षता में दोपहर 12.15 बजे से किसान दिवस शुरू हुई। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष ऋषिकेश मिश्र ने कहा कि धान की रोपाई चल रही है लेकिन डीएपी का अभाव है थोक कारोबारी टरका रहे हैं किसानों को दिक्कत हो रही है। उप निदेशक कृषि जयप्रकाश और कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। ओंकार उपाध्याय ने मुड़ेरा मिश्र-रामपुर कारखाना में बगैर अनुमति के बिजली का खंभा गाड़ने का मामला उठाया। अधिशासी अभियंता जवाब नहीं दे सके। अधिशासी अभियंता सिंचाई पंकज सिंह ने बताया कि नहरों में टेल तक पानी पहुंच रही है इस पर कुछ लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई। बताया कि महाराजगंज में वाहन गिरने से पानी बंद किया गया है। 22 जून को सुबह से नहर में पानी चलना शुरू हो जाएगा और 23 जून की रात तक जिले की नहरों में पानी आएगा। नलकूप खराब के बारे में किसानों ने सवाल उठाया। करौता-रुद्रपुर के रतन शुक्ल के सवाल पर अधिशासी अभियंता नलकूप विक्रांत वर्मा दो दिन में नलकूप को ठीक कराने का आश्वासन दिया। पीएम स्वरोजगार योजना में बैंक स्तर पर आवेदकों को परेशान करने पर नाराजगी जताई। एलडीएम बीएस मीणा ने बताया कि फॉर्म में कुछ खामिया है इसे दुरुस्त करने के बाद फॉर्म स्वीकृत हो जाएगा। किसान गिरजेश मिश्र ने 2.51 करोड़ की धनराशि खर्च होने के बावजूद कोई सुधार न होने का मामला उठाया। इस दौरान रामधारी, नंदलाल पटेल, कैलाश कुशवाहा, तेजबहादुर यादव, सीताराम यादव, पंकज सिंह, मनोज सिंह, श्याम सुंदर मौजूद रहे।