फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   भाकियू ने सड़क जाम कर योगा किया222

भाकियू ने सड़क जाम कर योगा किया222

Wed, 21 Jun 2017 10:32 PM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
भाकियू ने सड़क जाम कर योगा किया222
देवरिया। भारतीय किसान यूनियन ने योग दिवस पर बुधवार को सड़क जाम कर योगा किया। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी हर मुद्दे पर विफल हो चुके हैं। कोतवाल के रवैये पर भाकियू कार्यकर्ता भड़क उठे। माहौल बिगड़ता देख पीछे हटना पड़ा। एसडीएम बरहज ने मान-मनौव्वल कर दोपहर 1.30 बजे जाम खत्म कराया।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष अनूप सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ता बुधवार को सोनूघाट चौराहे पर एकत्र हुए। दिन में 11.30 बजे से बांस बल्ली लगाकर आवागमन ठप कर दिया। इसके बाद भाकियू कार्यकर्ता वहीं पर योग करने लगे। उनका कहना था कि पीएम नरेंद्र मोदी चुनावी वादों को पूरा करें। किसानों की फसलों के लागत का 50 प्रतिशत मुनाफा जोड़ कर मूल्य तय होगा मगर उस पर अमल नहीं हो सका है। किसानों की कर्ज माफी में सरकार अड़ंगा डाल रही है। किसान आयोग का गठन करें ताकि लाभ मिल सके। सूखा राहत और ओलावृष्टि का बकाया भुगतान हो। दोपहर एक बजे कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव जाम स्थल पर पहुंचे। चालक से वाहन को आगे बढ़ाने को कहा। इस पर भाकियू कार्यकर्ता बिगड़ गए। एसडीएम बरहज ने हस्तक्षेप किया। इसके बाद उनको किनारे हटना पड़ा। जाम के चलते सड़क के दोनों तरफ आवागमन ठप हो गया। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष विनय सिंह, प्रवक्ता राघवेंद्र प्रताप शाही, जिला पंचायत सदस्य प्रेमलता सिंह, शहीद ख्वाजा मंसूरी, विनोद गुप्त, कुंवर राणा प्रताप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed