फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   3 girl friends lost

Deoria News: तीन सहेलियों का पता लगाने को पुलिस खंगाल रही 15 मोबाइल फोन के रिकॉर्ड

Mon, 19 Feb 2024 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 19 Feb 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
3 girl friends lost
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव से एक सप्ताह पूर्व लापता हुईं तीन छात्राओं का मामला
विज्ञापन

16 फरवरी को केस दर्ज कराने के बाद पुलिस आई हरकत में
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव से एक साथ लापता हुईं तीन छात्राओं के मामले में पुलिस 15 मोबाइल फोन की कॉल डिटेल चेक कर रही है। एक छात्रा के मोबाइल फोन को भी सर्विलांस पर लगाया गया है।
रविवार दोपहर में छात्रा का मोबाइल ऑन हुआ, लेकिन बात नहीं हो पाई। इसके साथ ही छात्राओं की सहेलियों से मिली जानकारी से भी पुलिस उनका पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की दो 14 वर्षीय और एक 16 वर्षीय किशोरियां 10 फरवरी की शाम से लापता हैं। वे कक्षा 6, 7, और 9वीं की छात्रा हैं। तीनों गांव के पास एक स्कूल में पढ़ती हैं। तीनों छात्राएं जब देर शाम तक घर नहीं लौटीं तो सभी के परिजन एक-दूसरे के परिवार से जानकारी लेने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने छह दिन तक तलाश की। उसके बाद 16 फरवरी को थाने में केस दर्ज कराया। अब पुलिस हरकत में आई है। परिवार को लोगों से बातचीत में कोई ऐसा तथ्य नहीं मिला है, जो जांच की दिशा तय करे।
पुलिस केस दर्ज करने के बाद छात्राओं की तलाश में दिन-रात लगी है। रविवार को पुलिस छात्राओं के गांव और आसपास गांवों की सहेलियों के घर पहुंचकर उनके बारे में तमाम जानकारियां जुटाईं। इसके अलावा पुलिस सर्विलांस के जरिए लोकेशन ट्रेस करने में भी लगी है।
इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि छात्राओं की खोजबीन में लगातार प्रयास किया जा रहा है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि छात्राओं की लोकेशन अभी ट्रेस नहीं हो पाई है। पुलिस लगी है। जल्द ही छात्राओं को ढूंढ निकाला जाएगा।
कोट
तीनों छात्राओं को पता लगाने में पुलिस जुटी है। मोबाइल की कॉल डिटेल से भी सुराग लगाया जा रहा है। मोबाइल सर्विलांस पर लगाने के साथ पूछताछ भी की जा रही है। जल्द ही पुलिस उनका पता लगा लेगी।
-संकल्प शर्मा, पुलिस अधीक्षक

लापता है एक और युवती
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव से चार दिन पहले लापता हुई युवती का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव की 18 वर्षीय युवती के गायब होने के मामले में केस दर्ज करने के 72 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ है। पुलिस युवती को ढूंढना तो दूर अब तक कोई सुराग भी नहीं लगा पाई है। उधर, युवती के माता-पिता थाने पहुंच इंस्पेक्टर से बिटिया को ढूंढने की गुहार लगा रहे हैं।

क्षेत्र के एक गांव की युवती बृहस्पतिवार की दोपहर में घरवालों से खेत की तरफ जाने की बात कहकर निकली, लेकिन देर शाम वह घर नहीं लौटी। इसके बाद परिजन परेशान हो गए और उसकी खोजबीन शुरू की। उसका कहीं पता नहीं चला। युवती के लापता होने के बाद माता-पिता और भाई परेशान हैं। माता-पिता थाने पहुंचकर इंस्पेक्टर से पूछ रहे हैं, साहब! बिटिया का कहीं पता चला। इंस्पेक्टर ने जल्द खोज निकालने का आश्वासन दिया। पुलिस का कहना है कि पता किया जा रहा है कि गांव पर वह सबसे अधिक किसके संपर्क में रहती थी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने कहा कि अभी युवती की लोकेशन ट्रेस नहीं हो पाई है। पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed