फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   3 despatch centers for polling workers

Deoria News: 31 मई को तीन डिस्पैच सेंटर से रवाना होंगे मतदान कर्मी

Wed, 29 May 2024 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 29 May 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
3 despatch centers for polling workers
मतदान सामग्री वितरण की तैयारी पूरी, बने तीन डिस्पैच सेंटर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। 66-देवरिया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। मतदाता पर्ची का वितरण शुरू अंतिम चरण में है। 1 जून को मतदान होगा। देवरिया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल पांच विधानसभा क्षेत्र शामिल है, जिसमें देवरिया जिले का देवरिया सदर, पथरदेवा व रामपुर कारखाना तथा कुशीनगर जिले का तमकुहीराज व फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र शामिल है।
देवरिया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1,144 मतदान केंद्र व 1,894 बूथ हैं। निर्वाचन क्षेत्र के कुल मतदाताओं की संख्या 18,73,821 है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 9,91,341 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 8,82,371 है। 109 मतदाता थर्ड जेंडर के हैं।
विज्ञापन

जिले में एक जून को मतदान होगा। मतदान कर्मियों का दल को 31 मई को रवाना होगा। मतदान सामग्री वितरण के लिए तीन डिस्पैच सेंटर बनाए गए हैं। जहां से मतदान कर्मियों के बीच चुनाव सामग्री का वितरण कर रवाना किया जाएगा। जिले के रुद्रपुर विस, देवरिया सदर व बरहज विधानसभा क्षेत्र के मतदान कर्मियों को रविंद्र किशोर शादी स्पोर्ट्स स्टेडियम से रवाना किया जाएगा। यहां पर रुद्रपुर के लिए 17, देवरिया सदर के लिए 18 व बरहज के लिए 18 टेबल बनाए गए हैं, जहां से चुनाव सामग्री का वितरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह राजकीय इंटर में बने डिस्पैच सेंटर से पथरदेवा के लिए 19 व रामपुर कारखाना के लिए 20 टेबल बनाए गए हैं। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज से भाटपार रानी व सलेमपुर के मतदान कर्मी रवाना होंगे। भाटपार रानी के लिए 19 तो सलेमपुर के लिए 20 टेबल बनाए हैं।


मतदान के बाद दो सेंटर पर जमा होंगे ईवीएम
एक जून को मतदान समाप्ति के बाद ईवीएम जमा करने के लिए शहर के महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज व डीएसएसएस कसया बाईपास रोड को रिसिविंग सेंटर व स्ट्रांग रूम बनाया गया है। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में रुद्रपुर, भाटपाररानी, सलेमपुर व बरहज का ईवीएम जमा होगा। इसके लिए क्रमश: 17, 19, 18 व 18 टेबल बनाए गए हैं। इसी तरह डीएसएसएस कसया बाईपास रोड में देवरिया, पथरदेवा व रामपुर कारखाना का इवीएम जमा कराया जाएगा। इसके लिए 18, 19 व 20 टेबल बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed