फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   3 cow smugglur arrested

आठ मवेशी के साथ तीन गो-तस्कर गिरफ्तार

Tue, 25 Feb 2020 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
3 cow smugglur arrested
आठ मवेशी के साथ तीन गो-तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

गोरखपुर से मवेशी खरीद कर ला रहे थे तस्कर
हर मंगलवार को यूपी से बिहार ले जाते हैं मवेशी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/बरियारपुर। सदर कोतवाली के करौंदी चौकी पुलिस ने मंगलवार की भोर में एक पिकअप पर लदे आठ गोवंश को पकड़ लिया। भागने के चक्कर में दो पशुओं की मौत हो गई। तीन पशु तस्कर भी गिरफ्तार किए। तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की गई। तीनों बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले हैं।

मंगलवार की भोर में करौंदी चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ पशु तस्कर पिकअप पर मवेशी लादकर बैकुंठपुर की तरफ से करौंदी पगरा होते हुए बिहार जा रहे हैं। सूचना के आधार पर करौंदी चौकी प्रभारी जितेंद्र तिवारी टीम के साथ बैकुंठपुर रोड पर पहुंच गए। उसी समय मधवापुर के पास बैकुंठपुर की तरफ से पिकअप आ रही थी। पुलिस ने रोका तो तस्कर पुलिस के ऊपर गाड़ी चढ़ाने प्रयास किए। इसी बीच गाड़ी अनियंत्रित होकर गेहूं के खेत में जाकर फंस गई। पुलिस ने तलाशी ली तो आठ मवेशी मिले। इसमें पांच गायें और तीन बछड़े थे। दो बछड़ों की मौत हो गई थी। पुलिस ने मवेशी सहित पिकअप को कब्जे में ले लिया। तीन गो-तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की पूछताछ में तीनों ने अपना नाम असलम अंसारी निवासी पुराना सरेसवा, मीरगंज, इरसाद अंसारी निवासी खरेटिया, मीरगंज और जितेंद्र राम सुमौती विजयीपुर, गोपालगंज बताया। पिकअप चालक भाग निकला। चौकी प्रभारी जितेंद्र तिवारी ने बताया कि पिकअप में लदे छह जिंदा और दो मृत पशु बरामद किए गए। तीन को गिरफ्तार कर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed