{"_id":"639a1577ba7a6c074d70e791","slug":"290-objections-for-up-board-exam-centers-deoria-news-gkp460871482","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा: केंद्रों के संबंध में आईं 290 आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा: केंद्रों के संबंध में आईं 290 आपत्तियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा: केंद्रों के संबंध में आईं 290 आपत्तियां
देवरिया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए 207 केंद्रों के सापेक्ष कुल 290 आपत्तियां आईं हैं। बुधवार की शाम तक विभागीय कर्मचारी इन आपत्तियों को फीड करने में जुटे रहे। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जिले में ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत इस बार 207 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
जनपद में इस बार 1,40,213 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। बोर्ड की ओर से 11 दिसंबर की शाम को जनपद के लिए केंद्रों की सूची जारी की गई थी। जारी सूची के संबंध में राजकीय, एडेड व वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों से आपत्तियां मांगी गई थी। 14 दिसंबर तक इन आपत्तियों को ऑफलाइन व ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित थी। बुधवार की शाम तक कार्यालय को कुल 290 आपत्तियां मिलीं थीं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय ने बताया कि आपत्तियों की फीडिंग का कार्य चल रहा है। जल्द ही डीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी की ओर से इन आपत्तियों का निस्तारण करेगी। निस्तारण के बाद संशोधित सूची पुन: बोर्ड को भेजी जाएगी।