फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   278 couple married

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 278 जोड़ों की हुई शादी

Sat, 11 Dec 2021 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
278 couple married
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में विवाह के लिए बैठे नव दंपती। संवाद - फोटो : DEORIA
257 ने लिए सात फेरे, 21 जोड़ों ने पढ़ा निकाह
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 278 जोड़ों की हुई शादी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत शनिवार को 278 जोड़े एक-दूजे हुए। कसया रोड स्थित लॉन में बरात की अगवानी कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और अफसरों ने की। कार्यक्रम में 257 हिंदू जोड़ों ने सात फेरे लिए तो 21 ने निकाह पढ़कर अपने जीवन साथी का सदा के लिए हाथ थामा।

मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने नवविवाहित दंपतियों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवारों के लिए वरदान की तरह है। सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आज हुआ वैवाहिक समारोह उसी का उदाहरण है। सदर विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, सलेमपुर विधायक काली प्रसाद, उपाध्यक्ष- गन्ना विकास संस्थान नीरज शाही, जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन, पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र, सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय, सीडीओ रवींद्र कुमार, एमएलसी प्रतिनिधि राजू मणि ने भी वर-वधू को आशीर्वाद दिया। इस दौरान डीडीओ श्रवण कुमार, डीपीओ कृष्णकांत राय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी मीनू सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed