{"_id":"678d5423b1969151e600b723","slug":"25-lakhs-cheated-in-the-name-of-getting-a-job-deoria-news-c-7-1-gkp1055-814890-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख ठगे
Mon, 20 Jan 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 20 Jan 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। नौकरी के नाम पर 25 लाख रुपये लेने और फर्जी नियुक्ति पत्र पर देवरिया के एक विद्यालय में पदभार ग्रहण करने का मामला सामने आया है। झंगहा क्षेत्र के विश्वनाथपुर निवासी आकाश चन्द यादव ने यह आरोप लगाते हुए चौरी चौरा थाने में तहरीर देकर देवरिया जिले के भीखमपुर रोड गरुड़पार के मुख्य आरोपी विनय कुमार यादव, महानंद यादव, प्रियंका यादव, रामनाथ यादव समेत पांच अज्ञात पर केस दर्ज कराया है। पीड़ित आकाश ने तहरीर देकर बताया है कि विनय कुमार यादव ने नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करके कई बार में अपने और मित्रों के खाते में 25 लाख रुपये लिए गए थे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवरिया के कार्यालय से पता चला कि नियुक्ति पत्र फर्जी है। रुपये वापस मांगने पर सात लाख वापस किए। शेष 18 लाख रुपये अभी तक नहीं मिले। ब्यूरो
विज्ञापन