{"_id":"610593528ebc3e093218ac90","slug":"25-anganwadi-workers-get-honoured-deoria-news-gkp403949427","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ट कार्य के लिए 25 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कृष्ट कार्य के लिए 25 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कृत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्कृष्ट कार्य के लिए 25 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कृत
देवरिया। की परफार्मेंस इंडिकेटर्स के आधार पर शनिवार को बाल विकास परियोजना गौरीबाजार व देवरिया सदर की उत्कृष्ट 25 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गांधी सभागार में पुरस्कृत किया गया।
जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी मृत्युंजय प्रसाद चतुर्वेदी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को समाज के बच्चों को पोषण उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। यह एक पुनीत कार्य है इसे स्त्री रूपी माता ही निष्पादित कर सकती है। जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय ने कहा कि की परफार्मेंस इंडिकेटर्स में निर्धारित मानकों के मापदंड को बनाए रखना भी एक जिम्मेदारी है। पुरस्कृत कार्यकर्ताओं को भी सतत रूप से प्रेरित एवं प्रशिक्षित करती रहें। ताकि उनके कौशल में उत्तरोतर सुधार हो सके। बाल विकास परियोजना अजय नायक ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री को सैम/मैम बच्चों के चिन्हांकन में सतर्कता बरतते हुए चिन्हांकित बच्चों के अभिभावकों की काउंसिलिंग सुनो, समझो व सलाह के आधार पर की जानी चाहिए।
पुरस्कार प्राप्त करने वाली कार्यकत्रियों में ग्रामीण से ऋता उपाध्याय, संध्या, पुष्पा शाही, गीता रानी, शहर परियोजना से मनोरमा पांडेय, वंदना कुमारी प्रमुख रहीं। इस दौरान सहायक अभियंता लघु सिंचाई पंचम राय, अपर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राजेश गुप्ता, परियोजना सदर दया राम, अजय कुमार नायक, सतेंद्र कुमार सिंह, मंडलीय प्रशिक्षण टीम की रानी सोनी, एचडी पराशर आदि मौजूद रहे।