{"_id":"61e304b49fd8da3bae677b26","slug":"24765-vaccinated-deoria-news-gkp4237824136","type":"story","status":"publish","title_hn":"24,765 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24,765 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24,765 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
5387 किशोरों को लगाई गई वैक्सीन की प्रथम डोज
हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर्स, बुजुर्गों को लगी प्रीकॉशन डोज
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद में कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन तेज कर दिया गया है। शनिवार को 717 केंद्रों पर लक्ष्य 58,400 के सापेक्ष 24,765 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर्स व 60 वर्ष से ऊपर के लोगों को प्रीकॉशन डोज लगाई गई। जबकि किशोर, युवा, 45 वर्ष से ऊपर के लोगों तथा बुजुर्गों को वैक्सीन की प्रथम व द्वितीय लगाई गई।
जिले में बढ़ रहे कोविड संक्रमण को देखते हुए प्रशासन तथा स्वास्थ्य महकमा का वैक्सीनेशन तेज करने पर जोर है। अधिक से अधिक लोगों का जल्द से जल्द टीकाकरण करने की कोशिश की जा रही है। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के एमसीएच विंग, जिला महिला अस्पताल, सीएमओ कार्यालय के बगल स्थित जिला होम्योपैथी कार्यालय परिसर, न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकियवां, रामनाथ देवरिया, सोमनाथ मंदिर पर टीकाकरण प्रथम, द्वितीय व प्रीकाशन डोज लगाई गई। वहीं चिह्नित विद्यालयों में 15 से 18 वर्ष के किशोरों को टीका लगाया गया। इसके अलावा जिले के सीएचसी, पीएचसी पर भी टीकाकरण किया गया। जनपद में 923 लोगों को प्रीकॉशन डोज लगाई गई। इसमें 433 हेल्थ केयर वर्कर, 421 फ्रंट लाइन वर्कर, 60 वर्ष से ऊपर के 69 लोगों को प्रीकॉशन डोज लगाई गई। वहीं, 5387 किशोर, 4097 युवा, 828 बुजुर्ग व 45 वर्ष से ऊपर के 1490 को वैक्सीन की प्रथम तथा12,040 लोगों को द्वितीय डोज लगाई गई। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि जिले में हेल्थ वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर तथा 60 वर्ष से अधिक बीमारी से से पीड़ित लोगों को जिन्हें द्वितीय डोज लगवाए नौ माह पूरा हो गया, उन्हें प्रीकॉशन डोज तथा किशोर, युवा, 45 वर्ष से अधिक व बुजुर्गों को वैक्सीन की प्रथम व द्वितीय डोज लगाई जा रही है। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है। उन्होंने वंचित लोगों से टीका लगवाने की अपील की है।