फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   24 student arrived from aligarh

अलीगढ़ से मदनपुर पहुंचे 24 छात्र

Fri, 01 May 2020 10:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
24 student arrived from aligarh
अलीगढ़ से आए छात्रों की स्क्रीनिंग करते सीएचसी के चिकित्सक। - फोटो : DEORIA
अलीगढ़ से मदनपुर पहुंचे 24 छात्र
विज्ञापन

रुद्रपुर (देवरिया)। गैर प्रांतों से लोगों के गांव पहुंचने का सिलसिला तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले 24 छात्रों का दल मदनपुर पहुंचा। उन्हें मदरसा अंजुमन इस्लामिया में क्वारंटीन किया गया है। वहीं रुद्रपुर के आदर्श जूनियर हाईस्कूल में बने क्वारंटीन सेंटर में मध्यप्रदेश से आए 19 तीर्थ पुरोहितों को क्वारंटीन किया गया। क्वारंटीन सेंटर में उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई।

अलीगढ़ से पहुंचे छात्रों की सूचना पर एसडीएम ओमप्रकाश सीओ अंबिका प्रसाद के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वहां पहुंचकर सभी छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग की । एसडीएम ने कहा कि रुद्रपुर नगर में पंडा समाज के सैकड़ों लोग देश के विभिन्न तीर्थ स्थलों पर तीर्थ पुरोहिती का काम कर रहे थे। तीर्थो पर फंसे पुरोहित रोज लौट रहे हैं। विभिन्न प्रांतों से लौट रहे लोगों को क्वारंटीन कराने के लिए क्वारंटीन सेंटरों की संख्या बढ़ा दी गई है। गैर प्रांतों से वापस आ रहे लोगों का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। अलीगढ़ से लौटे छात्रों में एक छात्रा भी है। सभी छात्रों को मदनपुर के मदरसे में क्वारंटीन कराया गया है। उनके कोरोना टेस्ट के लिए नमूना देने को जिला अस्पताल भेजा जाएगा। क्वारंटीन सेंटर में एकांतवास कर रहे लोगों के भोजन की व्यवस्था की जा रही है। इस अवसर पर सीएचसी के चिकित्सक डॉ राजेश सिंह, धमेंद्र सिंह, सुशील मल्ल, पर्यवेक्षक विकास कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed