फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   24 roads will make in district

एक करोड़ की लागत से जिले में बनेंगी 24 सड़कें

Mon, 11 May 2020 08:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
24 roads will make in district
एक करोड़ की लागत से जिले में बनेंगी 24 सड़कें
विज्ञापन

इंटरलाकिंग, खड़ंजा व नाली निर्माण के लिए विधायकों ने दी है निधि
टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण करने में जुटा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले के 24 गांवों में छोटे सड़कों की बदहाली जल्द दूर हो जाएगी। इंटरलाकिंग सड़क व नाली निर्माण के लिए विधायकों ने अपनी निधि से करीब एक करोड़ की धनराशि आरईडी (ग्रामीण अभियंत्रण विभाग) को दी है। प्रस्तावित सभी कार्यों का निर्माण निविदा होने से तीन माह के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा।

ग्रामसभा विंदवलिया में काली मंदिर से मुख्य सड़क की ओर मिट्टीकरण, खड़ंजा, पिपरा शुक्ल बैकुंठपुर पिच मार्ग से दीनानाथ गुप्ता के घर तक इंटरलॉकिंग, मिश्रौली दीक्षित में पिच सड़क से रामसकल पांडेय के दरवाजे तक, वशिष्ठ दीक्षित के खेत से अखिलेश दीक्षित के बागीचे तक सीसी कार्य, विशुनपुर चिरकिहवा में ब्रह्मस्थान से सुुनील राव के घर तक आरसीसी निर्माण कार्य, गुद्दीजोर में ऋषिकेश राजभर के घर से शैलेष पांडेय के घर तक इंटरलाकिंग कार्य, रावतपार ग्रामसभा में मेन रोड से महेंद्र राजभर के घर तक आरसीसी निर्माण, सरौरा दक्षिण टोला में पिच सड़क से मल्लाह टोली तक सड़क निर्माण, शाहपुर पुरैनी कन्हैया शुक्ल के घर से छठ घाट तक, बेलवा बाबू अहिरौली शिव बनकटा मुख्य मार्ग से विरजू चौहान के मकान तक इंटलाकिंग, बनरहीं में रामेश्वर के घर से सुरेश के घर तक सीसी रोड, मधवापुर में दुर्गा मंदिर से रजनीश के बांस तक, आमघाट में पंचायत भवन से विश्वकर्मा सिंह के घर तक पिपरा में मेन रोड से मंदिर तक, जिगना मिश्र में सुभाष तिवारी के घर के पीछे से मिठाई लाल के घर तक, डुमरी में उदय प्रजापति के घर से केदार राय के घर तक, गोरयाघाट कंचनपुर मार्ग से किसान इंटर कॉलेज गेट तक, चकउर तिवारी में बसावन तिवारी के घर से बांस तक, छपिया जगदेव में उसका पिच मार्ग से सीताराम के दरवाजे तक, बनकटा दीक्षित में सुखल सिंह के मकान से शंभू दीक्षित के मकान तक इंटरलाकिंग, खुदर खुर्द पिच मार्ग से पंचक गोड़ के घर तक, पड़री तिवारी में तिलकधारी के घर से गोपाल कुम्हार के घर तक सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। आरईडी के एक्सईएन टीएन राय ने बताया कि विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में विधायक निधि से सड़क निर्माण कराए जाने हैं। टेंडर की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed