फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   24 persons including lab technician found corona positive

कोरोना का बढ़ रहा संक्रमण, एलटी समेत चौबीस लोग मिले पॉजिटिव

Wed, 12 Jan 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
24 persons including lab technician found corona positive
कोरोना का बढ़ रहा संक्रमण, एलटी समेत चौबीस लोग मिले पॉजिटिव
विज्ञापन

देवरिया। कोविड संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इससे जिम्मेदारों के माथे पर चिंता की लकीर खींच गई हैं। बुधवार को चौबीस लोग पॉजिटिव मिले। जनपद में सक्रिय केस 140 हो गए हैं। स्वास्थ्य महकमा रोकथाम तथा बचाव में जुट गया है। जबकि लोग बेखौफ हैं। प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा है। जानकारों का कहना है कि लोग सावधान नहीं हुए तो खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
बुधवार को सदर ब्लाक के एक गांव के युवक ने दिक्कत होने पर जांच कराई तो संक्रमित मिला। परिवार में पांच लोग हैं। इसी ब्लाक का एक युवक सर्दी होने पर जांच कराया तो पॉजिटिव मिला। परिवार में पांच लोग हैं। क्षेत्र की कैंसर की मरीज एक महिला का लखनऊ में इलाज चल रहा था, जहां जांच में पॉजिटिव मिलीं। भलुअनी विकास खंड क्षेत्र का एक व्यक्ति वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने पहुंचा। वहां जांच में संक्रमित मिला। परिवार में पांच लोग हैं। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के एक एलटी भी संक्रमित मिले हैं। शहर के एक मोहल्ला निवासी एक सप्ताह वाराणसी में रहकर नौ जनवरी को घर पहुंचे, जांच कराने पर पॉजिटिव मिले। परिवार में पांच लोग हैं। शहर के एक परिवार के बुजुर्ग महिला व पुरुष पहले से पॉजिटिव हैं। सीटी वैल्यू की जांच कराई तो फिर पॉजिटिव मिले। शहर के एक महिला को तीन दिन से खांसी और बुखार है। जांच कराई तो संक्रमित मिलीं। उनके पति एक सप्ताह पूर्व दिल्ली से आए हैं। परिवार में पांच लोग हैं। भटनी ब्लाक के युवक ने जुकाम होने पर जांच कराई तो पॉजिटिव मिला। वह गोरखपुर में रहता है। भाटपाररानी क्षेत्र की दो बहनें पॉजिटिव मिली हैं, उनके पिता पहले से संक्रमित हैं। इस क्षेत्र की एक महिला व एक किशोरी भी पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन

पथरदेवा ब्लाक का एक युवक बीस दिन पहले दिल्ली गया। वहां से वाराणसी इलाज के लिए आया, जहां जांच में पॉजिटिव मिला। वह वहीं हैं। इसी ब्लाक का एक युवक गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर आटो चलाता है। चार दिन पहले घर आया। वैक्सीन लगवाने पहुंचा। जांच कराने पर संक्रमित मिला। परिवार में आठ लोग हैं। रुद्रपुर क्षेत्र की एक महिला सोमवार को हार्ट का इलाज कराने लखनऊ गई थी, वहां जांच में पॉजिटिव मिलीं। सलेमपुर क्षेत्र का एक युवक सदर अस्पताल गोरखपुर के समीप रहकर पढ़ाई करता है। पैर में चोट आने पर इलाज कराने अस्पताल गया। वहां जांच में पॉजिटिव मिला। तरकुलवा ब्लाक की महिला भी संक्रमित मिलीं। उनके पुत्र पहले पॉजिटिव हुए थे। गौरीबाजार ब्लाक का एक युवक परिवार को किसी सदस्य को वैक्सीन लगवाने गया था, जहां जांच कराने पर वह पॉजिटिव मिला। परिवार में 12 लोग हैं। इसी ब्लाक का एक युवक जांच में संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

135 का होम आइसोलेशन में हो रहा इलाज
देवरिया। जनपद में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। अब तक कुल 20382 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। वहीं 20020 लोग स्वस्थ हो गए हैं। होम आइसोलेशन में 135 लोगों का इलाज कर रहा है।
एंटीजन जांच में दस मिले संक्रमित
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भी जांच बढ़ा दी गई है। बुधवार को एंटीजन जांच में ब्लड बैंक के एलए सहित दस लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें सात लोग शहर के विभिन्न मोहल्लों के शामिल हैं।

कोरोना से बचाव के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। इसकी रोकथाम के लिए नियमित संभावित लोगों की जांच कराई जा रही है। बुधवार को 3215 लोगों की जांच कराई गई। इसमें 1976 आरटीपीसीआर तथा 1239 एंटीजन जांच हुई। जिले में 24 केस मिले हैं। इस समय एक्टिव केस 140 हैं। अब तक 11,20,306 परीक्षण किए गए हैं। पॉजिटिव केस के सापेक्ष 4,27,820 की कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई गई। लोगों को सतर्कता बरतने के लिए अपील की जा रही है। -डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed