फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   2279 litres of liquor hidden in potato sacks recovered from truck

Deoria News: ट्रक में आलू के बोरे में छिपाकर रखी गई 2279 लीटर शराब बरामद

Mon, 29 Dec 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 29 Dec 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
2279 litres of liquor hidden in potato sacks recovered from truck
बनकटा/ रामपुर बुजुर्ग (देवरिया)। देवरिया जिले की सीमा के नजदीक बिहार प्रांत के मैरवा थाना क्षेत्र के धरनीछापर चेकपोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान सोमवार की सुबह मैरवा पुलिस ने मिनी ट्रक पर लदे आलू के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई 2279 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। इस दौरान पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। इसे कुछ देर बाद ही एक अन्य गाड़ी से भी 64 लीटर शराब बरामद हुई। इसके साथ एक तस्कर को पुलिस ने पकड़ा। अंग्रेजी शराब हरियाणा निर्मित है। गिरफ्तार तीनों तस्करों में से दो हरियाणा के हिसार जिले के और तीसरा यूपी के चंदौली जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 25 लाख रुपये है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह मैरवा थाना क्षेत्र के धरनीछापर चेकपोस्ट पर मैरवा पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान यूपी की ओर से आ रही आलू लदी मिनी ट्रक को पुलिस ने रोका। तलाशी में आलू की बोरियों के बीच छिपाकर रखी गई 2279 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इस दौरान तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। तस्करों की पहचान हरियाणा प्रांत के हिसार जिले के बरवाला थाना निवासी अमित कुमार व साहिल कुमार के रूप में हुई। बरामद शराब की बाजार कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है। इसके कुछ देर बाद ही काले रंग की लग्जरी कार में बने गुप्त दराज से 64 लीटर शराब बरामद की गई। इस दौरान यूपी के चंदौली के फतेहपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले सफिक अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि एक घंटे के भीतर दो वाहनों से कुल 2343 लीटर हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। पकड़े गए तस्करों से पूछताछ की जा रही है। शराब तस्करी के नेटवर्क और सप्लाई चैन की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार बॉर्डर पर बढ़ी निगरानी
तीन दिन पहले बिहार के मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के एडीजी अमित कुमार जैन ने समीक्षा बैठक कर यूपी सीमा पर विशेष निगरानी, तस्करों की पहचान और अवैध संपत्तियों की जब्ती का निर्देश दिया। इसके बाद से ही बिहार पुलिस लगातार बॉर्डर पर छापा मार रही है। बिहार पुलिस ने गुठनी, लक्ष्मीपुर बांध व बभनौली चौक से कुल 405 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। वहीं सिवान जंक्शन पर आरपीएफ ने लिच्छवी एक्सप्रेस से दो तस्करों को 27 लीटर शराब के साथ पकड़ा था। इसके अलावा मौर्य व बाघ एक्सप्रेस से भी शराब की खेप मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed