{"_id":"5c76d3aabdec22739c3ff5f7","slug":"21551291306-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव कार्य में सहयोग करें सभी राजनीतिक दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव कार्य में सहयोग करें सभी राजनीतिक दल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
चुनाव कार्य में सहयोग करें सभी राजनीतिक दल
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में डीएम ने मांगा सहयोग
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ डीएम ने बैठक की। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सबके सहयोग की अपेक्षा जताई। उन्होंने मतदाता सूची और बूथों की व्यवस्था देखकर तसल्ली करने को कहा, जिससे त्रुटियों को समय रहते सुधारा जा सके।
बैठक में डीएम अमित किशोर ने कहा कि निर्वाचन जैसा कार्य सभी के सहयोग से संपन्न होता है। इसमें हर किसी की भूमिका बराबर का महत्व रखती है। आप लोगों को अगर बीएलओ आदि के कार्य से शिकायत हो तो अवगत कराएं और अपने बीएलए की सूची भी समय से उपलब्ध करा दें, जिससे उनका आपसी तालमेल बन सके। कहा कि बूथों की व्यवस्था भी देख लें। कोई बदलाव आवश्यक हो तो अवगत कराएं, जिससे उन्हें सही कराया जा सके। उन्होंने कहा कि बूथों तक आने-जाने वाले रास्तों को भी देख लें, जिससे मतदाताओं को आवागमन में कोई असुविधा न हो। इस बार चुनाव में सभी बूथों पर वीवीपैट प्रयोग में लाई जाएगी, इसका भी संबंधितों को प्रशिक्षण दिला दें। निर्वाचन की घोषणा होने के साथ ही निर्धारित समय में पार्टी से संबंधित झंडा, होर्डिंग, वॉल पेंट आदि को स्वयं ही हटवा दें, जिससे कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो। एडीएम राकेश पटेल ने संवेदनशील/अति संवेदनशील बूथों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि मतदान के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के लिए तीन एलईडी वैन के माध्यम से मतदान की प्रक्रिया, वीवीपैट की उपयोगिता व मतदान से संबंधित अन्य प्रक्रियाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है। अपने-अपने क्षेत्रों में इसकी मॉनिटरिंग करते रहे। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज को स्ट्रांग रूम/मतगणना स्थल बनाने का प्रस्ताव भेजा जा रहा है। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी, बसपा मंडल प्रभारी शैलेश कुमार सिंह, प्रदेश सचिव राष्ट्रीय लोक दल वासुदेव यादव, जिला मंत्री सीपीआई आनंद प्रकाश चौरसिया, सपा के हृदयनारायण जायसवाल, कांग्रेस के प्रमोद कुमार यादव आदि मौजूद रहे।