फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   खाली बोरा बेचकर बच्चों को दिया जाएगा पौष्टिक आहार

खाली बोरा बेचकर बच्चों को दिया जाएगा पौष्टिक आहार

Mon, 05 Nov 2018 10:13 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
खाली बोरा बेचकर बच्चों को दिया जाएगा पौष्टिक आहार
mid day meal
देवरिया। मध्याह्न भोजन प्राधिकरण बोरा बेचकर परिषदीय विद्यालय के छात्रों को पौष्टिक आहार खिलाएगा। प्राधिकरण के प्रभारी निदेशक ने इसके लिए सभी बीएसए को आदेश जारी कर दिया है। विद्यालय प्रबंध समिति बोरा से आय और उसके व्यय का लेखा-जोखा रखेगी। बोरा से होने वाली आय का उपयोग मात्र मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत सुदृढ़ीकरण और संवर्धन पर ही किया जाएगा। राशन खाली होने के बाद बोरे का सही उपयोग नहीं हो पा रहा था। बोरा इधर-उधर फेंक दिया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। खाली बोरे के बेहतर उपयोग के लिए मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने आदेश जारी किया है। प्राधिकरण के प्रभारी निदेशक मुमताज अहमद ने कहा है कि खाली बोरों की गणना और वित्तीय व्यय का अंकन विद्यालय स्तर पर अलग रजिस्टर में किया जाएगा। खाली बोरे को बेचकर उससे होने वाली आय का उपयोग विद्यालय प्रबंध समिति करेगी। इसकी जानकारी संबंधित खंड शिक्षाधिकारी को होनी चाहिए। वित्तीय नियमों का पालन कराना बीईओ और बीएसए की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


इन कार्यों पर धन किया जाएगा खर्च
तेल, मसाले, राशन के रखरखाव के लिए कंटेनर खरीदने पर। जिससे कि खाद्य सामग्री सुरक्षित रह सके।
छात्र-छात्राओं को अतिरिक्त पोषक तत्व उपलब्ध कराने पर।
मध्याह्न भोजन योजना का मेन्यू और वॉल पेंटिंग कराने पर।
किचन गार्डेन के आवश्यक सामग्री की खरीद पर।
स्वच्छता संबंधी सामग्री के खरीद पर।

विद्यालय में राशन आपूर्ति के बाद खाली होने वाले बोरे को बेचा जाएगा। उससे होने वाली आय को मध्याह्न भोजन पर खर्च किया जाएगा। निदेशालय के आदेश के बाद सभी बीईओ को ऐसा करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

- माधव जी तिवारी, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed