{"_id":"5bce1aa1bdec2269be331d12","slug":"21540233889-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई के नेशनल प्रतियोगिता के लिए जलि के दो होनहार चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई के नेशनल प्रतियोगिता के लिए जलि के दो होनहार चयनित
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार
सीबीएसई की नेशनल प्रतियोगिता में जिले के दो खिलाड़ी चयनित
नवजीवन स्कूल के गुफरान एथलेटिक्स और प्रगति ताइक्वांडो में करेंगी प्रतिभाग
स्कूल परिसर में खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हुए सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सीबीएसई की राज्यस्तर पर आयोजित क्लस्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में नवजीवन मिशन स्कूल के गुफरान सिद्दीकी ने लंबी कूद में स्वर्ण पदक हासिल कर नेेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। यहीं की छात्रा प्रगति श्रीवास्तव फर्रुखाबाद में आयोजित जोनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण्म सफलता के बाद बिजनौर में होने वाले नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई हैं।
13 से 14 अक्तूबर तक फर्रुखाबाद में 14 वर्ष बालिका वर्ग की सीबीएसई जोनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता हुई थी। इसमें नवजीवन मिशन स्कूल की प्रगति श्रीवास्तव ने 41 किलो भार वर्ग में प्रतिभाग किया था। इस वर्ग में उन्हें स्वर्ण पदक हासिल हुआ। वह अगले माह बिजनौर में होने वाले नेशनल प्रतियोगिता में चयनित हुई हैं। विद्यालय की ही छात्रा ज्योति कुशवाहा ने 14 वर्षीय बालिका वर्ग में कांस्य पदक पाया। इसी स्कूल के गुफरान ने एक से चार अक्तूबर तक प्रयागराज में हुए क्लस्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता, जिसमें 25 जिले के बच्चों ने हिस्सा लिया। उन्होंने 17 वर्षीय आयु वर्ग की लंबी कूद में स्वर्ण पदक जीता। उनका चयन 12 नवंबर से कर्नाटक में होने वाले सीबीएसई नेशनल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। सोमवार को स्कूल परिसर में इन खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य एमवी राजन, उप प्रधानाचार्य स्मिता राजन, शारीरिक शिक्षक महेंद्र सिंह, ताइक्वांडो प्रशिक्षक गिरीश सिंह, प्रियंका कुमारी आदि मौजूद रहे।