{"_id":"5a68b7ad4f1c1b72268b62fd","slug":"21516812205-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी को सीएम बनाएंगे उतम प्रदेश:निषाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी को सीएम बनाएंगे उतम प्रदेश:निषाद
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत में आयोजित उत्तर प्रदेश दिवस में कार्यक्रम में उपस्थित राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। प्रदेश के मत्स्य राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की ठान ली है। प्रदेश के विकास के पथ पर चल पड़ा है। यूपी देश में सबसे बड़ा जनसंख्या वाला प्रदेश है। यहां धार्मिक व पर्यटन के कई केंद्र हैं। गंगा, यमुना के संगम से लेकर नेपाल से निकली हुई कई नदियां भी हैं। राज्यमंत्री बुधवार को उत्तर प्रदेश दिवस पर जिला पंचायत सभागार में आयोजित गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले राज्यमंत्री ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि देवरिया को भी उत्तम जनपद बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए। पीएम नरेंद्र मोदी ने गांव-गरीबों के विषय में सोचा और उसे दूर करने का निर्णय लिया है। आम आदमी सुख-समृद्धि के साथ रहे, इसके लिए सभी को संगठित होकर कार्य करने की जरूरत है। डीएम सुजीत कुमार ने कहा कि यह आयोजन उत्तर प्रदेश दिवस एक महत्वपूर्ण दिन की स्मृति में किया गया है। पूर्व में उत्तर प्रदेश का नाम यूनाईटेड प्राविन्स था। आज ही के दिन 24 जनवरी-1950 को नाम संशोधन करते हुए उत्तर प्रदेश किया गया। एसपी राकेश शंकर ने उत्तर प्रदेश का हिंदुस्तान में अहम स्थान है। यहां अधिकांश महापुरुषों का जन्म स्थलीय रहा है। गोष्ठी को सदर विधायक जन्मेजय सिंह, रामपुर कारखाना विधायक कमलेश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष राम प्रवेश यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव ने प्रदेश एवं जनपद के गौरव शाली इतिहास को रखा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए
कस्तूरबा बालिका विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, नवोदय विद्यालय के छात्राओं ने स्वागत गीत, जीआईसी बालिका की छात्राओं ने वंदेमातरम और जीआईसी के छात्रों ने जलवा-जलवा गीत पर मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
कलराज ने स्टॉलों का निरीक्षण किया
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सदर सांसद कलराज मिश्र ने जिला पंचायत परिसर में विभिन्न विभागों के विकास स्टॉलों का अवलोकन करने के साथ ही योजनाओं की जानकारी की। उन्होंने स्टॉलों को देखने के बाद कहा कि संचालित योजना बेहतर तरीके से लोगों तक पहुंचे ऐसा सभी का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
छात्राओं ने की सफाई
दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय में बुधवार को उत्तर प्रदेश दिवस मनाया गया। साथ ही कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। छात्राओं ने महाविद्यालय की साफ-सफाई की। एकत्रित कूड़े को जलाकर नष्ट किया गया। इसके बाद ‘स्वच्छ रहें, स्वस्थ्य रहें’ विषय पर नमिता अल्फ्रेड, ज्योति, भावना और तृप्ति ने अपने विचार व्यक्त किए। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा हर्षिता तिवारी ने स्वच्छता पर काव्यपाठ प्रस्तुत किया। छात्राओं ने गीत और नाटक के माध्यम से अपने विचार रखे। इस दौरान प्राचार्य डॉ. ऊषा श्रीवास्तव, डॉ. राखी भारती, डॉ. अल्पना सिंह, डॉ. अंजना, डॉ. रीना सिंह, डॉ. राजेश भारती आदि मौजूद रहे।