फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   रोजी-रोजगार पर नहीं आने देंगे आंच-योगी

रोजी-रोजगार पर नहीं आने देंगे आंच-योगी

Thu, 16 Nov 2017 10:59 PM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
रोजी-रोजगार पर नहीं आने देंगे आंच-योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में चुनावी सभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम अतिक्रमण तो हटाएंगे, लेकिन ठेला, खोमचा और पटरी दुकानदारों की रोजी-रोजगार पर आंच नहीं आने देंगे। भाजपा सरकार ने फेरी नीति बनाई है। उनका व्यवस्थित पुनर्वास किया जाएगा। 15 साल के भीतर सपा-बसपा सरकारों ने प्रदेश का खजाना खाली कर दिया था। भ्रष्टाचार सिर उठाए खड़ा था। यूपी में भाजपा की सरकार बनने के साथ भ्रष्टाचारियों पर चोट की गई। अब सरकारी खजाने में पैसों की कमी नहीं है। जरूरत है, इसके सही ढंग से उपयोग किए जाने की। यह तभी संभव है जब नगर निकायों में भी बेहतर बोर्ड बने। लिहाजा भाजपा को जिताएं और विकास को नई राह दें। सीएम ने चेताया कि गुंडा-माफिया गलत काम करने छोड़ दें, अन्यथा खैर नहीं है।
विज्ञापन

करीब 30 मिनट के भाषण में योगी ने वोटरों को लुभाने के लिए सभी बिंदुओं को छूने का प्रयास किया। कहा कि यूपी में 653 नगर निकाय हैं। 652 पर चुनाव हो रहे हैं। इन निकाय क्षेत्रों में साढ़े चार करोड़ की आबादी रहती है। कई देशों की इतनी जनसंख्या है। नगरीय क्षेत्रों में शासकीय योजनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए भाजपा सरकार योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। हम धन दे सकते हैं, उस धन के सही उपयोग की जिम्मेदारी नगर निकाय के चेयरमैन और सदस्यों की है। यह तभी संभव हो सकता है जब नगर निकायों में बेहतर बोर्ड का गठन हो। यूपी में भाजपा की सरकार बने आठ माह हो रहे हैं। आपने सात महीने में सरकार की कार्य पद्धति को देखा होगा। भ्रष्टाचार, दंगा-फसाद, राजनीति में अपराधीकरण, ट्रांसफर-पोस्टिंग में भ्रष्टाचार पर रोक लगी है। कैराना से व्यापारियों का पलायन बंद हो गया है। अलबत्ता अपराधियों ने पलायन किया है। लोगों में विश्वास जागा है। यही वजह है कि विदेशी कंपनियां भी यूपी में उद्योग लगाने का लालायित हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी चाहे कितना बड़ा क्यों न हो, यदि वह भ्रष्टाचार में लिप्त है तो उसकी नौकरी जाएगी और संपत्ति जब्त कर गरीबों में बांटी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed