{"_id":"59cbd9d14f1c1bd9538b4bc8","slug":"21506531793-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील स्तरीय खेलकूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील स्तरीय खेलकूद
Updated Wed, 27 Sep 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज। श्री अनंत आदर्श इंटर कॉलेज गनियारी में चल रहे तहसील स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन के दिन 5000 मीटर दौड़ में इंदूपुर के राहुल प्रथम, संगम द्वितीय, आकाश तीसरे स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता में श्री हनुमान विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बरांव, जनता इंटर कॉलेज गोला, सतासी इंटर और डीएन इंटर कॉलेज रुद्रपुर, बाहर सिंह श्रीनेत इंदूपुर, जनता इंका पिपरा कछार, कन्हौली, भीष्म पितामह देवपार, मानस इंटर कॉलेज फतेपुर आदि विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 3000 मीटर दौड़ में सीनियर वर्ग बालक इंदूपुर के रामाश्रय, अभिजीत यादव, अमरनाथ यादव, सीनियर 100 मीटर बालिका वर्ग में गनियारी की रागिनी सिंह, सतासी की बबिता, 200 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में बरांव की प्रियंका यादव, जनता इंटर कॉलेज गोला की वंदना यादव, 200 मीटर जूनियर बालक वर्ग में इंदूपुर के प्रदीप पटेल, बरांव के जग्गू पाल, सीनियर बालक वर्ग देवपार सुनील यादव, डीएन के जितेंद्र यादव क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। चक्र और गोला क्षेपण में जूनियर वर्ग में इंदूपुर के गोविंद प्रजापति, गनियारी आफताब आलम, सीनियर वर्ग में प्रद्युम्न गुप्ता सतासी, अभय सिंह गनियारी, भाला क्षेपण के जूनियर बालिका वर्ग में बरांव की नेहा साहनी, सब जूनियर बालिका में बरांव की अनीता साहनी, बालक जूनियर वर्ग में इंदूपुर प्रथम रहे। इस दौरान प्रधानाचार्य शिवानंद नायक, चंद्रपाल राव, अशोक पांडेय, प्रमोद सिंह, राकेश त्रिपाठी, प्रमोद मिश्र, प्रहलाद राजभर, वंदना यादव आदि मौजूद रहीं।