{"_id":"598b487f4f1c1bfd3e8b45b6","slug":"21502300287-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य मार्ग पर चोरी से खुली पुलिस गश्त की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य मार्ग पर चोरी से खुली पुलिस गश्त की पोल
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुखुंदू। पुलिस पिकेट के पास मुख्य मार्ग पर लाखों रुपये कीमत की लकड़ी चुरा ले गए। पुलिस को भनक तक नहीं लगी। चोरी की इस घटना ने पुलिस गश्त की पोल खोल दी हैं। सीसीटीवी कैमरे में मुख्य सड़क पर पिकअप खड़ा कर लकड़ी लादने का फुटेज भी है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं।
बहादुरपुर निवासी राहुल सिंह का गांव के ही देवरिया-सलेमपुर मुख्य मार्ग पर आरा मशीन हैं। मंगलवार की रात मशीन के पास मुख्य सड़क पर पिकअप लगाकर चोर लाखों रुपये की कीमत की लकड़ी उठा ले गए। चोरी की जानकारी भोर में चार बजे मजदूरों ने मालिक को दी। राहुल ने मशीन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा तो मुख्य सड़क पर पिकअप लगाकर लकड़ी लोड करते हुए चोर दिखाई दिए। छह माह पहले भी 14 बोटा सागौन की चोरी हो गई थी। इसके बाद मालिक ने मशीन पर सीसीटीवी कैमरा लगवाया था। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर मुसैला और खुखुंदू चौराहे पर पुलिस पिकेट है। फिर भी पुलिस को चोर चकमा देकर निकल गए। थानाध्यक्ष ने कहा तहरीर मिली है। सीसीटीवी फुटेज के सहारे चोरों की तलाश की जा रही है।