फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   महिला की बारात देखने उमड़े थे लोग

महिला की बारात देखने उमड़े थे लोग

Thu, 22 Jun 2017 10:43 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
महिला की बारात देखने उमड़े थे लोग
बरहज। बरहज थाने के चकरा उपाध्याय और भलुअनी दोनों ही गांवों में बृहस्पतिवार को नजारा अजीबोगरीब था। भलुअनी से बारात लेकर दो बच्चों की मां सुलोचना शादी के जोड़े में निकली। दुल्हन के जोड़े में सजी सुलोचना के चेहरे पर खुशी थी तो अनहोनी का डर भी। चकरा उपाध्याय में बृजेेश के घर गांववालों की भीड़ लगी थी। कुछ के हाथ में लाठी और डंडे भी थे। लंबी दूरी तय कर बारात जब युवक के गांव पहुंची तो गांव की महिलाएं भी छतों पर आकर तमाशा देखने लगीं। गांववाले किसी भी कीमत पर शादी के लिए तैयार नहीं थे तो सुलोचना विनती कर रही थी कि मेरे प्यार को मुझसे दूर न करो। वह गिड़गिड़ाती रही, लेकिन गांववाले टस से मस से होने को तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि हमारे भी घरों में बहन-बेटियां हैं। यदि ऐसा हुआ तो समाज में गलत संदेश जाएगा। लिहाजा दोनों ही पक्ष अपने-अपने रुख पर मजबूती के साथ अड़े रहे। देखते ही देखते महिला बारातियों का गुस्सा फूट पड़ा और वे युवक के घरवालों को भला-बुरा कहने लगीं। इससे मामला बिगड़ गया। गांव के लोग भड़क उठे। पहले तो बारातियों को भगाने की कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। भारी संख्या में तैनात पुलिसकर्मी बीच-बचाव करने की जगह तमाशा देखते रहे। एडिशनल एसपी ने दोनों पक्षों को पहले प्यार से समझाने की कोशिश की, लेकिन बाराती और घराती पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। ऐसे में पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई।
विज्ञापन

इनसेट में-
लोग ले रहे थे पल-पल की जानकारी
भलुअनी से महिला की ओर से लाए जाने वाले बारात को लेकर सुबह से ही लोग उत्सुकता में थे। लड़के के घर पर मौजूद शुभचिंतक मोबाइल से हर पल की जानकारी लेते रहे। लोगों को उम्मीद थी कि सुलोचना केवल दबाव बनाने के लिए ऐसा ऐलान की है, लेकिन जब हकीकत का पता चला तो वे परेशान हो गए।
विज्ञापन

इनसेट में-
भाजपा नेता भी थीं बारात में शामिल
सुलोचना की बारात में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष माया जायसवाल भी शामिल रहीं। उनकी वजह से बारात में भाजपा का झंडा लगा वाहन भी शामिल था। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता ही बारात की अगुवाई भी कर रहीं थीं। बारात में कुल 16 गाड़ियां शामिल थीं सभी वाहनों पर सुलोचना संग बृजेश का स्टीकर चिपका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed