फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   संदिग्ध हालत में जलकर मरी विवाहिता

संदिग्ध हालत में जलकर मरी विवाहिता

Sat, 17 Jun 2017 10:43 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में जलकर मरी विवाहिता
रामलक्षन। लक्ष्मीपुर गांव में शनिवार की सुबह संदिग्ध हालत में एक विवाहिता जल गई। घर वाले उसे इलाज कराने को जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर गांव के राजकुमार गुप्ता की शादी करीब चार साल पहले एकौना थाने के बसडीला गांव की सुंनदा से हुई। सुनंदा के मायके वालों के अनुसार किसी बात को लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। इसको लेकर ससुरालियों ने विवाहिता को मायके भेज दिया था। दो माह पहले रिश्तेदारों के बीच हुई पंचायत के बाद सुनंदा ससुराल लक्ष्मीपुर में रहने लगी। उसे एक दो साल की बेटी भी है। शनिवार की सुबह पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद कमरे में सुनंदा संदिग्ध हालात में झुलस गई। चिकित्सक के अनुसार उसके शरीर से किरासिन महक रहा था। गोरखपुर ले जाते समय दोपहर दो बजे महिला की मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम कराने को जिला अस्पताल भेज दिया। सुनंदा महिला गर्भवती बताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी छोटेलाल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। मायके वालों की तरफ से पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed