{"_id":"5cc60002bdec2206fc1251e1","slug":"201556480002-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पछुआ हवा के साथ नाचती रही आग लाखों का हुआ नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पछुआ हवा के साथ नाचती रही आग लाखों का हुआ नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार...
आग से मचा कई गांवों में हाहाकार
गेहूं के डंठल से सलेमपुर इलाके में फैली आग, भाटपाररानी में कई घर जले
कोहरा पहुंचा फायर ब्रिगेड का वाहन कीचड़ में धंसा, लोगों ने किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
सलेमपुर/लार/भाटपाररानी। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में रविवार को आग से हाहाकार मच गया। पछुआ हवा ने आग में घी का काम किया। लोहरौली गांव में ट्रैक्टर, आटा चक्की, पंपिंग गेट के अलावा कई लोगों का भूसा, घर और गेहूं का बोझ जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की मदद से गांववालों ने आग पर काबू पाया। आग की घटना से झोपड़ियां, गेहूं की फसल जल गई।
सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के लोहरा बभनौली गांव के बाहर गेहूं की डंठल में किसी ने आग लगा दी। तेज हवा से आग लोहरौली, चांदपलिया, खाजे गढ़वा, परसिया तारा, धनौती में फैल गई। लोहरौली में अरविंद यादव के दरवाजे पर खड़ा ट्रैक्टर, आटा चक्की, इंजन, राकेश और सिंहासन यादव के खपरैल का घर जल गया। खाजे गढ़वा में अभिमन्यु, गोपाल, कमलेश, रामशृंगार, रामध्यान की झोपड़ी और भूसा जलकर नष्ट हुआ। भरौली गांव में परशुराम राजभर का खपरैल का मकान जलकर राख हो गया। घरेलू समान के अलावा दो गायें झुलस गईं। गांववालों ने तहसील प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है। वहीं, लार के कोहरा गांव के दक्षिण तरफ गेहूं की डंठल में आग लग गई। आग में रत्नेश तिवारी का खेत में रखा 86 बोझ गेहूं जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचा फायर ब्रिगेड का वाहन कीचड़ में धंस गया। गांववालों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। खामपार थाना क्षेत्र के भठवा तिवारी में राधा यादव, चुन्नू तिवारी, सिद्धेश्वर तिवारी, मनोहर तिवारी, हरेंद्र यादव, मनोज तिवारी, मलख यादव, रामनरेश भगत, धर्मेंद्र पांडेय, दयाशंकर, बिकाऊ यादव की कई बीघा खड़ी गेहूं की फसल खोंप, भूसा, अनाज जलकर राख हो गया। तपनारायण यादव की एक झोपड़ी भी आग की भेंट चढ़ गई। संवरेजी में पीतांबर तिवारी, शिव दयाल तिवारी, शिवानंद, बदन बहादुर, पारस तिवारी का भूसा, अरहर का बोझ जलकर राख हो गया। सलेमपुर एसडीएम संजीव यादव, भाटपाररानी के रामविलास राम ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सर्वे कराया।