फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   विद्युत उपकेंद्र कार्यालय का लोकार्पण

विद्युत उपकेंद्र कार्यालय का लोकार्पण

Mon, 25 Feb 2019 10:34 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Mon, 25 Feb 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र कार्यालय का लोकार्पण
बरहज के महेन विद्युत उपखंड कार्यालय भवन का उदघाटन करते सांसद और विधायक - फोटो : अमर उजाला
बरहज। मदनपुर थानाक्षेत्र के महेन गांव में बन रहे विद्युत उपखंड कार्यालय का सोमवार को लोकार्पण हुआ। बांसगांव सांसद कमलेश पासवान और विधायक सुरेश तिवारी ने पूजन कर भवन का लोकार्पण किया। सांसद ने पांच साल के कार्यकाल में कराए गए कार्यों को गिनाया। विधायक सुरेश तिवारी ने कहा कि उपकेंद्र से आपूर्ति शुरू होने से बरहज पश्चिमी फीडर से जुड़े दर्जनों गांवों को बिजली की समस्या से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एक अप्रैल से पूरे देश में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति देने की तैयारी कर रही है, जो देश के विकास में ऐतिहासिक काम होगा। तहसीलदार केसरी नंदन तिवारी ने कृषि सम्मान निधि से जुड़े किसानों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पात्र वंचित किसानों को भी योजना से जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम को श्रवण सिंह, नागेंद्र सिंह, अखंड प्रताप सिंह आदि ने संबोधित किया। इस दौरान एक्सईएन सचिन सिन्हा, एसडीओ गणेश मिश्र, जेई पुष्कर उपाध्याय, राजन सिंह, कामेश्वर पांडेय, मनीष मल्ल, अनिल दुबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


देवरहा बाबा आश्रम के सुंदरीकरण कार्य का लोकार्पण
मईल। स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत देवरहा बाबा आश्रम के सुंदरीकरण कार्य का लोकार्पण सोमवार को हुआ। मुख्य अतिथि बांसगांव सांसद और विशिष्ट अतिथि बरहज विधायक ने वैदिक मंत्रों के बीच विभिन्न कार्यों का लोकार्पण किया। संसद कमलेश पासवान ने कहा कि केंद्र सरकार धार्मिक और प्राचीन स्थलों को उनका गौरव दिलाने के लिए विकास कार्य करा रही है। इसी के तहत देवरहा बाबा आश्रम पर कार्य कराए गए हैं। एक करोड़ 54 लाख रुपये से रैन बसेरा, हाल, गेट, इंटरलॉकिंग, सोलर लाइट, चबूतरे का निर्माण कराया गया है। आश्रम के महंत श्यामसुंदर दास ने सांसद, विधायक को पगड़ी व प्रसाद देकर सम्मानित किया। इस दौरान राजेश मिश्र, सतीश जायसवाल, गंगाशरण पांडेय, अभिषेक सिंह, संजय सिंह, शंभू जायसवाल, राजन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed