फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बोर्ड परीक्षा में मिली अनियमितता तो जिम्मेदारों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बोर्ड परीक्षा में मिली अनियमितता तो जिम्मेदारों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Mon, 04 Feb 2019 10:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा में मिली अनियमितता तो जिम्मेदारों पर होगी कड़ी कार्रवाई
डीएम ने कसे पेंच, कहा: नकल हुई तो खैर नहीं
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में दिए कड़े निर्देश
सेक्टर, जोनल, सुपर जोनल मजिस्ट्रेट को पारदर्शिता बरतने की हिदायत
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। डीएम अमित किशोर ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में जिले के किसी भी केंद्र पर अनियमितता मिली तो जिम्मेदारों को कत्तई माफ नहीं किया जाएगा। जिन अधिकारियों व कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी इसमें लगाई गई है, वह माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देशों के अनुसार परीक्षा कराने में सौ फीसदी योगदान दें। बोर्ड परीक्षा के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

वह सोमवार को बोर्ड परीक्षा के संदर्भ में राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित तैयारी बैठक में जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सात फरवरी से शुरू हो रही परीक्षा में जिम्मेदार यह सुनिश्चित कर लें कि हर केंद्र पर प्रत्येक कक्ष में दो सीसीटीवी कैमरा व वायस युक्त रिकॉर्डर लगा हो। किसी भी वक्त की फुटेज केंद्र व्यवस्थापक से मांगी जा सकती है। एडीएम प्रशासन राकेश पटेल ने कहा कि परीक्षार्थियों की सीटिंग प्लान बोर्ड के नियमानुसार ही करें। कैमरे क्रियाशील रहें, इसके लिए हर केंद्र पर जेनरेटर की व्यवस्था अवश्य हो। डीआईओएस शिवचंद राम ने कहा कि प्रश्नपत्र विषयवार क्रम में लगे हैं, कितने कक्ष निरीक्षकों की परीक्षा केंद्र पर जरूरत है यह सुनिश्चित कर लें। इसकी सूची भी कार्यालय को उपलब्ध कराएं ताकि इसे परिषद को निर्धारित समयावधि के अंतर्गत सूचना भेजी जा सके। एडीआईओएस रामहजूर ने कहा कि हर कमरे में प्रकाश की सही व्यवस्था व पीने का पानी अवश्य रखा जाए। मुख्य राजस्व अधिकारी रामसहाय यादव ने कहा कि हर केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा की शुचिता को बरकरार रखने में सहयोग देगा। साथ ही आंतरिक सचल दल का गठन समय से कर लें। परीक्षा के दौरान मुख्य गेट खुला होना चाहिए। बैठक में जीआईसी के प्रधानाचार्य पीके शर्मा, उपप्रधानाचार्य महेंद्र प्रसाद सहित सभी तहसीलों के एसडीएम व विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, प्रबंधक व शिक्षक गण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed