फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बैतालपुर चीनी मिल के लिए विधानसभा में होगा संघर्ष

बैतालपुर चीनी मिल के लिए विधानसभा में होगा संघर्ष

Mon, 17 Dec 2018 10:56 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Mon, 17 Dec 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
बैतालपुर चीनी मिल के लिए विधानसभा में होगा संघर्ष
कलेक्ट्रेट में चीनी मिल बचाओ संघर्ष समिति के धरने को भाटपाररानी विधायक आशुतोश उपाध्याय ने संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। बंद पड़ी बैतालपुर चीनी मिल को चालू कराने के लिए चल रहा आंदोलन जोर पकड़ता जा रहा है। सोमवार को भाटपाररानी के सपा विधायक डॉ. आशुतोष उपाध्याय पार्टी नेताओं के साथ आंदोलन स्थल पर पहुंचे और किसानों को अपना समर्थन दिए। आगामी विधानसभा सत्र में बंद पड़ी चीनी मिल का मुद्दा उठाने का एलान किया।
विज्ञापन

सपा विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार की उदासीनता से जिले की बंद पड़ी चीनी मिलें चालू नहीं हो सकीं। इसकी वजह से जिले में गन्ना का रकबा कम होता चला जा रहा है। चुनाव के दौरान वर्तमान सरकार के घोषणा पत्र में बंद चीनी मिलों को चालू करना था। जनता इसी उम्मीद और विश्वास के साथ सत्ता में लाई, लेकिन यह सरकार किसान व नौजवान विरोधी है। 11 दिनों से किसान कलेक्ट्रेट में धरना दे रहे हैं, लेकिन जिले के अफसर व सत्ता पक्ष के जिम्मेदारों की खामोशी नहीं टूट रही है। सपा किसानों के साथ है। जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव ने कहा कि किसानों के हित में कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। नियमों व योजनाओं को पेचीदा बनाकर सिर्फ उलझाने का कार्य भाजपा सरकार कर रही है। कांग्रेस नेता पुरूषोत्तम नारायण सिंह ने कहा कि बंद चीनी मिल नहीं चलने से किसानों की दुर्दशा बढ़ गई है। आंदोलन को और धार देने की जरूरत है। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, नागेंद्र शुक्ल, सोमेश्वर सिंह, ब्रजेंद्र मणि त्रिपाठी, उत्तेज नारायण मिश्र, विजय प्रताप यादव, ब्रजेंद्र मणि त्रिपाठी, सुभाष यादव, दीपक प्रजापति, सुरेंद्र यादव, गीता पांडेय, अरविंद गिरी, अशोक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed