{"_id":"5bce19b9bdec2269c33c4d2e","slug":"201540233657-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससी एसटी एक्ट के विरोध में कहीं अनशन तो कहीं हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससी एसटी एक्ट के विरोध में कहीं अनशन तो कहीं हस्ताक्षर अभियान
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहीं अनशन तो कहीं हस्ताक्षर अभियान
एससी/एसटी एक्ट के विरोध में संगठनों के कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। टीम क्रांति के बैनर तले सवर्ण ओबीसी के युवाओं ने एससी एसटी/एक्ट के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया। इसकी शुरुआत कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को की गई। टीम क्रांति के सदस्यों ने लोगों से हस्ताक्षर सहित संकल्प पत्र भरवाए। वहीं, एसटी/एक्ट एक्ट के दुष्परिणामों को दर्शाते हुए लोगों ने पीएम को पोस्टकार्ड लिखा।
संयोजक ईश्वर शरण दूबे ने कहा कि एसटी/एक्ट एक्ट पर लोगों की ओर से दी गई प्रतिक्रिया पोस्टकार्ड के रूप में प्रधानमंत्री को डाक से प्रेषित की जाएगी। टीम क्रांति जनपद में अभियान चलाकर 50 हजार पोस्टकार्ड भेजने व संकल्प पत्र भरवाने का निर्णय लिया है। हमारे कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर एसटी/एक्ट एक्ट के बारे में लोगों को जानकारी देंगे। क्रांतिकारी अशफाक उल्ला खां के जन्मदिवस पर अभियान की औपचारिक शुरुआत कलेक्ट्रेट से की गई है। इसे जन आंदोलन बनाकर कानून वापस लेने के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। इस दौरान दीपक पांडेय, अमित पांडेय, अतुल सिंह, विनय सिंह, अखिलेश्वर पांडेय, रत्नेश्वर मिश्रा, संतोष मौर्य, रंजय पांडेय, बबलू शर्मा, मनीष पांडेय, बबलू सिंह आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में एसटी/एक्ट एक्ट के विरोध में सोमवार को सवर्ण व ओबीसी समाज के धरने पर बैठ गए। उन्होंने उन्होंने ने सरकार के साथ-साथ विपक्षी दलों को के विरुद्ध नारेबाजी की। अमित तिवारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के न्यायपूर्ण संवैधानिक के विरुद्ध सरकार का अध्यादेश सवर्ण व ओबीसी समाज के लिए चिंता का कारण है। सबका साथ, सबका विकास का नारा देकर भाजपा ने देश की 72 प्रतिशत आबादी के साथ छल किया है। एसटी/एक्ट एक्ट के विरोध का बिगुल जिले में तीन अगस्त से बज चुका है। मन्नू तिवारी ने कहा कि जिले की प्रभारी मंत्री से लगायत तमाम माध्यमों के जरिए सवर्ण व ओबीसी समाज एक्ट के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त कर चुका है। लेकिन सरकार की ओर से अबतक को संतोषजनक जवाब नहीं आया है। मानवेंद्र तिवारी ने कहा कि जबतक यह जेहादी कानून वापस नहीं होता तबतक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान इंद्रेश सिंह, चंद्रप्रकाश तिवारी, गिरजेश कुशवाहा, संजीव सिंह, रविकांत द्विवेदी, संतोष तिवारी, अजय यादव, अकबर अंसारी, दिव्यांशु दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोटो-
27 जिलों को मिलाकर बने पूर्वांचल राज्य
भारतीय स्वजीवी नागरिक पार्टी ने कलेक्ट्रेट में दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। भारतीय स्वजीवी नागरिक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पांच सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। 27 जिलों को समाहित करते हुए पूर्वांचल राज्य गठन की आवाज बुलंद की। विधायक-सांसद की पेंशन व्यवस्था समाप्त करते हुए प्रत्येक मतदाता को पेेंशन देने की मांग की गई।
धरने में राष्ट्रीय अध्यक्ष जयनाथ राजभर ने कहा कि जुलाई 2012 को भारत सरकार ने भर, राजभर, कहार, केवट, बिंद, मल्लाह, लोहार, नोनिया आदि जातियों को पिछड़ी जाति का संशोधन कर विमुक्त जाति में रखते हुए साढ़े सात प्रतिशत शिक्षा व नौकरी में आरक्षण की व्यवस्था किया गया। कई प्रांतों में यह जातियां इसका लाभ उठा रही हैं, मगर यूपी में इससे वंचित रखा गया है। प्रदेश अध्यक्ष भगवान राजभर ने कहा कि भारतीय संसद ने जिस मानक के आधार पर 1947 के बाद नए राज्यों का गठन किया गया, उसमें पूर्वांचल पूरी तरह खरा उतरता है। बावजूद पूर्वांचल की अनदेखी हो रही है। करीब 89 हजार वर्ग किमी के क्षेत्रफल में फैले 27 जिलों को समाहित कर पूर्वांचल राज्य के गठन की जरूरत है। मनरेगा मजदूरों की दैनिक मजदूरी 450 रुपये करने, किसानों को पांच हार्स पावर मोटर चलाने के लिए बिजली मुफ्त देने की भी मांग की गई। अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। धरने में रामाश्रय यादव, बलिराम प्रजापति, प्रहलाद राजभर, शेषनाथ यादव, व्यासमुनि तिवारी, अनिल पासवान, रामदास शर्मा, रमाशंकर राजभर, गीता यादव, इशरावती देवी, राबड़ी देवी, सुशीला, राजधारी, छोहाड़ी देवी, धर्मेंद्र गुप्ता, अनूप, संगीता, अयोध्या, कुलदीप, कन्हैया यादव, घनश्याम, मानवेंद्र प्रताप, संतलाल राजभर, बबलू, रामभरथरी, रमेश राजभर, इंदल राजभर, बच्ची देवी, शिवबालक प्रसाद आदि मौजूद रहे।
जिले को सूखाग्रस्त घोषित करे सरकार
माकपा किसान सभा का दो दिवसीय मंडल सम्मेलन का पहला दिन
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी। माकपा किसान सभा का दो दिवसीय पांचवां मंडल सम्मेलन सोमवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज पकड़ी बाबू में शुरू हुआ। इसका उद्घाटन किसान सभा के प्रदेश संयुक्त सचिव साधु शरण ने किया।
साधु शरण ने केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि डीजल, खाद-बीज की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी हो रही है। फसलों की लागत मूल्य के डेढ़ गुना दाम अब तक किसानों को नहीं उपलब्ध कराना केंद्र सरकार की असफलता है। वादे को प्रधानमंत्री सत्ता में आने के बाद भूल गए और स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिश को लागू नहीं किया। जिला सूखे की मार से प्रभावित है। किसानों की धान की फसल सूख गई। उन्होंने प्रदेश सरकार से खेतों में सूखी हुई फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा देने और सब्सिडी के साथ डीजल मुहैया कराने की मांग की। ताकि किसान रबी की फसल की बुवाई के पहले अपने खेतों को सिंचाई कर सके। इस दौरान गंगा यादव, महेश यादव, अनीता सिंह, अरुण कुमार, नेबूलाल, चंद्रभान कुशवाहा, विद्यावती, चंद्रभान यादव, परमहंस प्रजापति मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सम्मेलन में गंगा यादव को सर्वसम्मति से अध्यक्ष, महेश यादव को उपाध्यक्ष, चंद्रभान यादव को मंत्री, अनीता सिंह संयुक्त सचिव तथा अरुण कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया।
फोटो-
भाजपा के चाणक्य हैं अमित शाह
देवरिया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का 54वां जन्मदिवस मनाया। कार्यक्रम का आयोजन सदर सांसद कलराज मिश्र के संसदीय कार्यालय पर हुआ। जिला उपाध्यक्ष राहुल मणि ने कहा कि अमित शाह भारतीय जनता पार्टी में चाणक्य की भूमिका में हैं। शाह के कमान संभालते ही पार्टी देश के हर कोने में मजबूती से उभरी है। इनके नेतृत्व में देश भर में भाजपा का झंडा बुलंद हुआ है। मीडिया प्रभारी विशाल पांडेय ने कहा कि अमित शाह ने अपनी कार्य कुशलता से प्रमाणित कर दिया है कि कुशल संगठन व मार्गदर्शन से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। इस दौरान राहुल मणि त्रिपाठी, दीपू यादव, सीपी सिंह, अजय उपाध्याय, रोशन चौहान, विकास सिंह, अभिनव तिवारी, आकाश मिश्रा, रजत चौबे आदि मौजूद रहे।
पूर्वांचल राज्य के लिए कराए हस्ताक्षर
देवरिया। पूर्वांचल राज्य गठन की मांग को लेकर सोमवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। जिला सचिव अशोक गुप्ता ने कहा कि पूर्वांचल राज्य गठन को लेकर जनता में काफी उम्मीद है। हस्ताक्षर अभियान के प्रति आज सैकड़ों लोगों ने सहानुभूति जाहिर की है। जिलाध्यक्ष हरिनारायण चौहान ने कहा कि पूर्वांचल राज्य बन जाने से यहां चतुर्दिक विकास होगा। योगी आदित्यनाथ जब सीएम नहीं थे तो पूर्वांचल राज्य गठन की मांग बड़े जोर-शोर उठाते थे। सत्ता मिलते ही वह मौन हो गए। इस दौरान नरेंद्र सिंह, राम किशोर चौहान, राजेंद्र निषाद, इश्वर शर्मा, सुरेंद्र प्रताप वर्मा, अशोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
फोटो समाचार...
कृषि कुंभ की सफलता की बनाई रूपरेखा
पार्टी कार्यालय पर हुई भाजपा किसान मोर्चा की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। भाजपा किसान मोर्चा की बैठक गरुणपार स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें आगामी कार्यक्रम के तहत बीस हजार परिवारों से संपर्क करने की रणनीति बनाई गई।
प्रदेश मंत्री मारकंडेय तिवारी ने कहा कि अगले कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए जिले के बीस हजार परिवारों से संपर्क स्थापित किया जाएगा। किसान मोर्चा के कार्यकर्ता लोगों से मिलकर अन्ना पशु, गन्ना भुगतान, आयुष्मान भारत योजना, एमएसपी में बढ़ोत्तरी के प्रति किसानों से धन्यवाद पत्र प्राप्त करेंगे। साथ ही आमजन को केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। प्रदेश समिति सदस्य राजेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं। किसान हित में सरकार निरंतर प्रभावशाली कदम उठा रही है। 2019 में किसानों के बल पर एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने कहा कि किसान मोर्चा भाजपा का प्रमुख अंग है। इसके माध्यम से किसानों की सभी समस्याओं का समाधान होगा। 26 से 28 अक्तूबर तक लखनऊ में आयोजित किसान कुंभ मेला में जिले से दो हजार किसान भाग लेंगे। इस दौरान निशिरंजन तिवारी, कृष्णनाथ राय, चंद्रमोहन शाही, काशी पति शुक्ल, जय प्रकाश शर्मा, महेश सिंह, प्रमोद सिंह, बृजेश कुशवाहा, सत्यप्रकाश पांडेय, अमित तिवारी, राकेश सिंह, पवन पाठक, वीरेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।