{"_id":"5bce19b1bdec2269a414f34d","slug":"201540233649-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया के दीये से सजेगा गोरखनाथ मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया के दीये से सजेगा गोरखनाथ मंदिर
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार...
देवरिया के दीये से सजेगा गोरखनाथ मंदिर
गोरखनाथ मंदिर की सजावट के लिए दीया बना रहीं समूह की महिलाएं
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। गोरखनाथ मंदिर इस बार दीपावली पर देवरिया के दीये से जगमग होगा। इसके लिए एनआरएलएम की ओर से गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एलईडी दीया बनाने की तैयारी में जुट गईं हैं। एक हजार दीया तैयार करने का जिम्मा समूह की दो सौ महिलाओं को दिया गया है। उन्हें सदर ब्लॉक सभागार में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसकी शुरुआत सोमवार को हुई।
प्रेरणा ग्राम लाइट योजना के तहत प्रशिक्षण में सदर ब्लॉक से 40 व भटौली बुजुर्ग गौरीबाजार से 10 महिलाएं शामिल हुईं। इन्हें पांच दिन तक एलईडी दीया, सोलर लालटेन, एलईडी बल्ब, झालर आदि उपकरण बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन सीडीओ राजेश त्यागी ने किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाओं के मेहनत की बदौलत इस जिले का चयन प्रदेश में वन जनपद वन उत्पाद के तहत हुआ है।
इससे पहले अलग-अलग गांवों से अब तक करीब दो सौ महिलाओं को एलईडी उपकरण तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। वे महिलाएं ग्राम लाइट योजना से जुड़कर एलईडी लाइट बनाने का काम कर रही हैं। प्रशक्षिण के दौरान उपायुक्त स्वत: रोजगार गजेंद्र कुमार तिवारी, मिशन प्रबंधक अरविंद कुमार सिंह, विवेक कुमार सिंह आदि भी मौजूद रहे।