फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   एक सप्ताह से ससुराल में अनशन पर है विवाहिता

एक सप्ताह से ससुराल में अनशन पर है विवाहिता

Sun, 15 Jul 2018 10:36 PM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
एक सप्ताह से ससुराल में अनशन पर है विवाहिता
अनशन पर ससुराल में बैठी विवाहिता बेटी के साथ। - फोटो : अमर उजाला
बघौचघाट। घर से निकाली गई विवाहिता एक सप्ताह से ससुराल में अनशन पर बैठी है। ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। पुलिस इससे बेखबर है। वहीं, गांव वालों के सहयोग से उसे दो वक्त का भोजन व पानी नसीब हो रहा है। मामला बघौचघाट सीमा से सटे कुशीनगर के पटहेरवा थाना क्षेत्र के खैरटिया गांव का है।
विज्ञापन

क्षेत्र के राजा रकबा गांव निवासी गांव निवासी योगेंद्र ने अपनी बेटी विमल की शादी 2006 में पटहेरवा थाना क्षेत्र के खैरटिया गांव निवासी जय कुमार के साथ की थी। विमल को 12 साल की बेटी है। पांच साल बाद पति विदेश से घर आया और विमल को घर से मार पीटकर बाहर कर दिया। इसमें इसकी सास व ननद भी शामिल रहीं। विवाहिता अपने मायके पहुंची और मायके वालों को लेकर फिर ससुराल आई। मायके वालों के विरोध करने पर ससुरालियों ने मारपीट की और विवाहिता को घर में रखने से मना कर दिया। तभी से विवाहिता अपनी बेटी के साथ ससुराल में दरवाजे पर अनशन पर बैठी है। विवाहिता का कहना है कि इसी चौखट पर प्राण त्याग दूूंगी, लेकिन मायके नहीं जाऊंगी। पटहेरवा एसओ कमलेश सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला कोर्ट में लंबित है। अनशन पर बैठने की कोई जानकारी नहीं है। जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed