फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सीएम से चेयरमैन और ईओ की शिकायत

सीएम से चेयरमैन और ईओ की शिकायत

Thu, 05 Apr 2018 11:31 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
सीएम से चेयरमैन और ईओ की शिकायत
रामपुर कारखाना। नगर पंचायत रामपुर कारखाना के आठ पदों पर नियुक्ति और सफाई का ठेका देवरिया की जगह लखनऊ के समाचार पत्र में निकाला गया। इससे स्थानीय लोगों को पद रिक्त होने की भनक तक नहीं लगी। इस पर नगर पंचायत के चेयरमैन और ईओ ने विभिन्न पदों पर चहेतों की नियुक्ति कर और खास फर्म को सफाई का ठेका दे दिया। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों समेत सीएम से की है।
विज्ञापन

स्थानीय नगर पंचायत में लाइनमैन, जेसीबी, टेंपो व ट्रैक्टर चालक, पंप और कंप्यूटर आपरेटर की नियुक्ति व वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए सफाई का ठेका होना है। नियमानुसार इन दोनों कार्यों का विज्ञापन स्थानीय समाचार पत्रों में निकाला जाना चाहिए। लेकिन चहेतों की नियुक्त और खास फर्म को ठेका देने के लिए विज्ञापन ऐसे समाचार पत्र में 20 मार्च को प्रकाशित कराया गया जो रामपुर कारखाना क्षेत्र में आता ही नहीं है। नियुक्ति और सफाई के ठेके का विज्ञापन प्रकाशित करने के पहले नगर पंचायत बोर्ड की अनुमति तक नहीं ली गई। गुपचुप तरीके से विज्ञापन निकाल कर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई और सफाई का ठेका खास फर्म को दे दिया। कार्यालय में जब दोनों कार्यों की निविदा पड़नी शुरू हुई तो लोगों को इस खेल की जानकारी हुई। चेयरमैन और ईओ पर कस्बे के हरिओम मद्देशिया और जितेन्द्र जायसवाल ने बिना बोर्ड प्रस्ताव व मंजूरी के प्रक्रिया शुरू करने व ठेका चहेते को देने की शिकायत आलाधिकारियों समेत सीएम से की है। चेयरमैन देवंती देवी ने कहा कि सभी विज्ञापन नगर पंचायत के वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिले में आने वाले समाचार पत्र में विज्ञापन निकाला गया है। चहेतों को ठेका देने का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed