फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   मूल्यांकन के पहले दिन 1581 परीक्षक अनुपस्थित

मूल्यांकन के पहले दिन 1581 परीक्षक अनुपस्थित

Sat, 17 Mar 2018 11:45 PM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
मूल्यांकन के पहले दिन 1581 परीक्षक अनुपस्थित
त्ति विहिन शिक्षको ने बोर्ड कापी मुल्यांकन के विरोध मे अपने पत्रो को जला कर विरोध जताया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। यूूपी बोर्ड परीक्षा के हाईस्कूल एवं इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शनिवार से शहर के छह केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच शुरू हो गया। पहले ही दिन ड्यूटी में लगाए गए कुल 2384 परीक्षकों में मात्र 803 ही उपस्थित रहे। वहीं वित्तविहीन स्कूलों के शिक्षकों ने मूल्यांकन का बहिष्कार किया।
विज्ञापन

हाईस्कूल की कॉपियां लाला करमचंद थापर इंटर कॉलेज बैतालपुर, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज देवरिया, अशोक इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना डुमरी और इंटरमीडिएट की शहर के राजकीय इंटर कॉलेज, बीआरडी इंटर कॉलेज एवं एसएसबीएल इंटर में सुबह 10 बजे से शुरू हुई। विभिन्न केंद्रों के डिप्टी हेड ने मॉडल के तौर पर पहले खुद कॉपियों को जांच कर दिखाया और जांच के वक्त की जाने वाली सावधानियों को बताया। इसके बाद तैनात किए गए परीक्षकों ने कॉपियों का मूल्यांकन प्रारंभ किया। जिला विद्यालय निरीक्षक शिवचंद राम ने बताया कि अगले 15 दिनों तक यह मूल्यांकन कार्य चलेगा। पहले दिन जिले के छह केंद्रों पर मॉडल के तौर पर कॉपियों के जांच की विधि बताई गई। पहला दिन होने के नाते परीक्षकों की संख्या कम रही। एक दिन में हाईस्कूल में 50 एवं इंटर की 45 कापियों को जांचने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


मानदेय नहीं मिलने तक जारी रहेगा बहिष्कार
माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने बकाए मानदेय को लेकर मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। शनिवार को वित्तविहीन स्कूलों के शिक्षकों ने जीआईसी प्रांगण में बैठक कर अन्य शिक्षकों को भी बहिष्कार के लिए प्रेरित किया। प्रदेश महासचिव लाल बहादुर यादव ने कहा कि पिछली सरकार ने वित्तविहीन शिक्षकों के लिए मानदेय जारी किया था, लेकिन इस शिक्षक विरोधी सरकार ने उस मानदेय को समाप्त कर दिया। शासन एवं प्रशासन यदि इस मुद्दे के समाधान के लिए गंभीर नहीं हुए तो वित्तविहीन शिक्षक न कॉपियां जांचेंगे, न जांचने देंगे। बैठक को जिलाध्यक्ष मुमताज अली, बालेश्वर यादव, राजकिशोर यादव, अरुण श्रीवास्तव, श्रीनारायण यादव, अखिलेश पांडेय आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed