{"_id":"5a37fa8a4f1c1b686a8ba8ab","slug":"201513618058-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड में ठिठुर रहे बच्चे, नहीं मिले गर्म कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड में ठिठुर रहे बच्चे, नहीं मिले गर्म कपड़े
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। अचानक मौसम में परिवर्तन होने से स्कूली बच्चों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। सोमवार को परिषदीय स्कूलों में पहुंचे नौनिहाल परेशान नजर आए। दोपहर बाद धूप निकलने पर थोड़ी राहत मिली। विभागीय उदासीनता के कारण जूते और मोजे का वितरण नहीं हो सका है।
मौसम में रविवार की रात अचानक बदलाव हुआ और शाम को सड़कों पर कोहरा छा गया। कंपकंपाती ठंड में स्कूल पहुंचे बच्चों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। ठंड की वजह से परिषदीय स्कूलों में बच्चों की संख्या कम रही और इनके शरीर पर गर्म कपड़ों की कमी दिखी। जिले के सभी ब्लॉकों में जूते और मोजे की सप्लाई कर दी गई है। लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण बच्चों में वितरण नहीं किया जा रहा है। अभी तक बच्चों के लिए गर्म कपड़ों की सप्लाई नहीं हुई है। इस बाबत बीएसए उपेंद्र कुमार ने बताया कि जूते, मोजे की सप्लाई हो गई है। सैंपलिंग नहीं होने के कारण वितरण रोका गया है। दो दिनों में वितरण करा दिया जाएगा।