{"_id":"5984a6ab4f1c1bb9358b477c","slug":"201501865643-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोठे पर सो रहे युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोठे पर सो रहे युवक की हत्या
Updated Fri, 04 Aug 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघौचघाट। थानाक्षेत्र के मलवाबर बनरही गांव में घोठे पर गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। इसमें तीन लोग हिरासत में लिए गए हैं।
मलवाबर बनरही गांव के स्व. ख्याली यादव का 35 वर्षीय बेटा मुरारी यादव गुरुवार की देर शाम को घर से यह कहकर गया कि अभी कुछ देर में लौट आएगा। जब देर रात तक नहीं लौटा तो पत्नी गीता देवी और बेटा कृष्णा उसे ढूंढ़ने लगे, लेकिन वह नहीं मिला। सुबह पत्नी गीता देवी घोठे पर भैंस को खिलाने के लिए गईं तो देखा कि पति वहीं मरे पड़े हैं। उसने घटना की जानकारी बघौचघाट पुलिस को दी। मौके पर प्रभारी एसओ विनय कुुमार सिंह मयफोर्स पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर परिवार और गांववालों से जानकारी जुटाई। मृतक की पत्नी गीता देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि ये लोग शराब पिलाकर खेत रजिस्ट्री करा लिया। रुपये न देना पड़े, इसलिए पति की हत्या की गई है। उसका कहना है कि दो दिन पूर्व भी इसमें से एक व्यक्ति ने खेत रजिस्ट्री कराया है। तहरीर के आधार पर पुसिल ने चार लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है। इसमें एक गांव का है, तीन दूसरे गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्रभारी एसओ विनय कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।