फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   तरकुलवा को तहसील/टाउन एरिया के लिए संभावनाए

तरकुलवा को तहसील/टाउन एरिया के लिए संभावनाए

Tue, 25 Jul 2017 10:27 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
तरकुलवा को तहसील/टाउन एरिया के लिए संभावनाए
देवरिया। तरकुलवा को तहसील अथवा टाउन एरिया बनने का क्या आधार है, इसकी संभावनाएं तलाशने के लिए अफसरों को निर्देश मिला है। शासन के निर्देश पर कमिश्नर ने डीएम से रिपोर्ट तलब की है। इसके लिए कांग्रेस और भासपा ने कई बार धरना-प्रदर्शन किया है। आवाज बुलंद करने वाले संगठनों और लोगों को उम्मीद की किरण दिख रही है। जिला मुख्यालय से उत्तर दिशा में 21 किलोमीटर की दूरी पर तरकुलवा बाजार स्थित है। गुड़ मंडी और मक्का के व्यापार का प्रमुख केंद्र है। पुलिस स्टेशन, भारतीय स्टेट बैंक और पूर्वांचल बैंक की ब्रांच स्थित है। इसके अलावा कई शैक्षणिक संस्थान है। तरकुलवा को तहसील और टाउन एरिया बनाने की कई संगठन आवाज बुलंद करते रहे हैं। शहीद रामचंद्र विद्यार्थी की कर्मभूमि है, जो 14 अगस्त 1942 को तिरंगा फहराते वक्त शहीद हो गए थे। हियुवा के संतोष पाठक ने सीएम योगी आदित्यनाथ से तरकुलवा को तहसील बनाने की मांग की है। इसके बाद कमिश्नर ने डीएम सुुजीत कुमार से रिपोर्ट तलब की है। विभिन्न दलों के सुभाष पाठक, सुयश मणि त्रिपाठी, दयाशंकर द्विवेदी, ओमप्रकाश गौतम, इस्लाम खान आदि आवाज बुलंद करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed