फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   घर बैठे करें शिकायत, 24 घंटे में होगा निस्तारण

घर बैठे करें शिकायत, 24 घंटे में होगा निस्तारण

Sat, 17 Jun 2017 10:43 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
घर बैठे करें शिकायत, 24 घंटे में होगा निस्तारण
देवरिया। न्याय के लिए डीएम के दफ्तर का अब चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। घर बैठे अपनी शिकायत कॉल सेंटर पर दर्ज कराए। इसका 24 घंटे के अंदर निस्तारण किया जाएगा। इसकी मॉनिटरिंग डीएम सुजीत कुमार कर रहे हैं। अभी तक इसके माध्यम से 50 लोगों की शिकातयों का निस्तारण किया जा चुका है। इसे और हाईटेक बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिम्मेदार अफसरों से न्याय नहीं मिलने पर डीएम कार्यालय पर लोगों की भीड़ लगती थी। गांव और नगर से आए अधिकांश लोगों की शिकायत डीएम समय अभाव में नहीं सुन पाते थे। इससे पीड़ितों को मायूस होकर लौटना पड़ता था। लोगों को सहूलियत के लिए कलेक्ट्रेट में बंद पड़े शिकायत निस्तारण कॉल सेंटर सुविधा को चालू कराया। इसके लिए 05568-222222 और 05568-223333 लैंडलाइन नंबर जारी किया। इस पर सुबह आठ बजे से रात आठ बजे लोग समस्या और शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यह सुविधा तत्कालीन डीएम अनिता श्रीवास्तव के कार्यकाल में शुरू हुआ था। लेकिन मातहतों की निष्क्रियता के चलते 10 दिनों में ही बंद हो गया था। इसे डीएम ने फिर से शुरू कराया है। 20 दिनों करीब 50 लोगों ने अपनी शिकायत कॉल सेंटर पर दर्ज कराई और इसका निस्तारण भी हुआ। शिकायत के कुछ घंटे बाद शिकायतकर्ता को मोबाइल पर मैसेज के जरिए जांच के लिए नियुक्त हुए अधिकारी की जानकारी दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर शिकायतकर्ता उससे संपर्क कर सकता है। दुबारा मैसेज भेजकर मामले के निस्तारण की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा कॉल सेंटर की सभी शिकायतें आईजीआरएस पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। डीएम सुजीत कुमार ने बताया कि लोगों के सहूलियत के लिए कॉल सेंटर चालू कराया गया है। इसका लाभ लोगों को मिल रहा है। इसके और हाईटेक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed