{"_id":"5945633f4f1c1b28698b4848","slug":"201497719615-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपकेंद्रों पर नहीं पहुंचा अग्निशमन यंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपकेंद्रों पर नहीं पहुंचा अग्निशमन यंत्र
Updated Sat, 17 Jun 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। विद्युत उपकेंद्रों पर आग लगी तो तबाही मचनी तय है। ऐसी आग लगने की घटना कई बार उपकेंद्रों पर हो चुकी है। बावजूद इसके जिम्मेदार लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं। विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए अग्निशमन यंत्र अभी तक अधिकांश विद्युत उपकेंद्रों पर नहीं भेजा गया है। विद्युत उपकेंद्रों के ट्रांसफॉर्मरों या फीडरों में अचानक आग लग जाती है। संसाधन नहीं होने के चलते आग पर काबू पाने में दिक्कत होती है। इसलिए आग विकराल रूप धारण कर लेता है।
भाटपाररानी के गजहरवा, सलेमपुर और विद्युत, भटनी उपकेंद्रों पर आग लग चुकी है। आगलगी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए सभी विद्युत केंद्रों पर दो-दो अग्निशमन यंत्र भेजने का निर्देश विभागीय अफसरों की ओर से जारी हुआ। करीब एक माह पूर्व डिवीजन से जुड़े करीब दस विद्युत उपकेंद्रों पर अग्निशमन यंत्र भेजने के लिए सलेमपुर आया। इसे उपकेंद्रों पर पहुंचाने के बजाए उसी तरह कैंपस में बेतरतीब तरीके से फेंका गया है। इस लिए विद्युत उपकेंद्रों पर आगलगी की घटना होने पर काबू पाने में दिक्कतें होगी।