फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   20,000 withdrawn from former Pradhan's account by changing ATM card

Deoria News: एटीएम कार्ड बदलकर पूर्व प्रधान के खाते से उड़ाए 20 हजार

Mon, 29 Dec 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 29 Dec 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
20,000 withdrawn from former Pradhan's account by changing ATM card
खुखुंदू। स्थानीय चौराहे पर रविवार की दोपहर में एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे पूर्व प्रधान मोहन कुमार का कार्ड बदलकर जालसाजों ने खाते से 20500 रुपये उड़ा लिया। मैसेज आने पर पूर्व प्रधान को इसकी जानकारी हुई। पूर्व प्रधान ने बैंक डिटेल निकालकर सोमवार को थाने पहुंच पुलिस को शिकायती पत्र दी है। दो दिन पहले भी ठीक इसी तर्ज पर कुल्हड़ कारोबारी की पत्नी के खाते से जालसाजों ने 1.60 लाख रुपये उड़ाया था।
विज्ञापन


खुखुंदू क्षेत्र के धोबी गांव निवासी पूर्व प्रधान मोहन कुमार का भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा पुरैना में बचत खाता है। वह रविवार को एटीएम कार्ड से रुपये निकालने खुखुंदू चौराहे पर पहुंचे। यहां एक एटीएम से रुपये नहीं निकलने पर एसबीआई के एटीएम में रुपये निकालने पहुंचे। इसी बीच कुछ जालसाज उनके पीछे लग गए और एटीएम कार्ड बदल लिया।
विज्ञापन

उनका कहना है कि जब रुपये निकासी नहीं हो रही थी तो एटीएम कार्ड निकालकर देखा। तब पता चला एटीएम कार्ड बदल गया है। इसके 10 मिनट बाद ही तीन बार रुपये कटने का मैसेज मोबाइल फोन पर आया। जालसाजों ने दो बार में दस-दस हजार और फिर एक बार में पांच सौ रुपये उड़ा लिए। खाते में भी मात्र 20519 रुपये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधान ने सोमवार को बैंक खुलने पर डिटेल निकालकर थाने पहुंचकर तहरीर दी है। उधर, शुक्रवार की सुबह कुल्हड़ कारोबारी चंदन कुमार प्रजापति अपनी पत्नी नीतू देवी का एटीएम कार्ड लेकर खुखुंदू चौराहे पर रुपये निकालने पहुंचे थे। जालसाजों ने एटीएम कार्ड बदल कर खाते से 1.60 लाख रुपये उड़ा लिए। एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। जालसाजों की धड़पकड़ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed