फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   2 suspected dengu patient found

Deoria News: जिले में बढ़ रहा डेंगू, दो संदिग्ध मरीज मिले

Wed, 23 Nov 2022 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
2 suspected dengu patient found
जिले में बढ़ रहा डेंगू, दो संदिग्ध मरीज मिले
विज्ञापन

डेंगू वार्ड में दो मरीजों का चल रहा इलाज, दो की हुई छुट्टी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। डेंगू बढ़ रहा है। हर रोज मरीज मिल रहे हैं। डेंगू के दो संदिग्ध मरीज मिले हैं। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। जांच के लिए ब्लड का सैंपल भेजे गए हैं। दो लोगों के स्वस्थ होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई। इस समय अस्पताल में डेंगू के दो मरीजों का उपचार चल रहा है।
शहर के एक मोहल्ला निवासी युवक की घर के समीप स्पोर्ट्स की दुकान है। युवक पांच दिन पहले बुखार से पीड़ित हो गया। उसने प्राइवेट में दवा ली, लेकिन आराम नहीं मिला। इसके बाद मंगलवार को उसे लेकर परिजन मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के ओपीडी में पहुंचे। यहां परीक्षण के बाद चिकित्सक ने जांच कराई। बुधवार को रिपोर्ट आने के बाद प्लेटलेट्स कम मिलने पर उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, विकास खंड पथरदेवा क्षेत्र का एक युवक दो माह पहले काम करने के लिए कानपुर गया। वहां से वह काम के सिलसिले में करीब दस अक्तूबर को दिल्ली गया। वहां कुछ दिन रहने के बाद बुखार, शरीर व सिर दर्द से पीड़ित हो गया। उसने दवा ली, लेकिन आराम नहीं मिला। चार दिन पहले वह गांव आ गया, यहां भी प्राइवेट में दवा ली पर राहत नहीं मिली। परिजन मंगलवार की शाम उसे लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे। लक्षण के आधार पर डेंगू वार्ड में भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुुधवार को 33 सैंपल की जांच हुई। इसमें 28 निगेटिव तथा पांच संदिग्ध मिले। उसे डेंगू की पुष्टि के लिए एलाइजा जांच की जा रही है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि डेंगू के मरीजों के इलाज के लिए लिए इंतजाम किए गए हैं। एमसीएच विंग में बीस बेड का वार्ड बनाया गया है। यहां चिकित्सक व स्टाफ नर्स की ड्यूटी लगाई गई है। दवा व जांच की निशुल्क सुविधा उपलब्ध है।

मलेरिया विभाग की टीम ने कराया छिड़काव
देवरिया। डेंगू को लेकर मलेरिया विभाग गंभीर है। मरीजों की जानकारी मिलने पर क्षेत्र में एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। साथ ही सोर्स रिडेक्शन करने के साथ ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उमानगर मोहल्ला व नगर पालिका रोड के आसपास सहित अन्य स्थानों पर छह डेंगू के मरीज मिले हैं। इसकी सूचना मिलने पर बुधवार को मलेरिया विभाग की टीम में शामिल एसएमआई नवीन प्रकाश भारती, फाइलेरिया इंस्पेक्टर दीपक सिंह, मलेरिया इंस्पेक्टर संजय यादव, राकेश सिंह, विवेक सिंह, फील्ड वर्कर संजय सिंह, रामप्रसाद यादव, भरत शहर के उमानगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के समीप, नगर पालिका रोड, रौनियारी मोहल्ला, आदर्श नगर सहित अन्य स्थानों पर पहुंचे। टीम के सदस्यों ने सर्वे किया और सोर्स रिडेक्शन किया। साथ ही एंटीलार्वा का छिड़काव किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed