फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   2 side fight: 20 injured

मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 20 घायल

Tue, 28 Jul 2020 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
2 side fight: 20 injured
मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 20 घायल
विज्ञापन

पुलिस ने 7 लोगों को हिरासत में लिया
भटनी (देवरिया)। उसका गांव में मामूली विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें करीब 20 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सीएचसी में कराया गया। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। मामले में एक पक्ष ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत 40, जबकि दूसरे पक्ष से ग्राम प्रधान सहित 30 लोगों पर मारपीट, लूट और तोड़फोड़ करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग मामले में चालान किया है।

उसका गांव में सोमवार रात दिल मुहम्मद और रजत राजभर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। आसपास के लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हो गया। मंगलवार सुबह उसी बात को लेकर पुन: दोनों पक्ष भीड़ गए। दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें 20 लोग घायल हो गए। दोनों ओर से अंकुर सिंह, दिल मुहम्मद, प्रहलाद कुशवाहा, महेश राजभर, राजू चौधरी आदि ने थाने में तहरीर देकर मारपीट, लूट और तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। वहीं एक पक्ष ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर लूट व तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। इस संबंध में जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि बच्चों का विवाद था। घटना में मुझे रंजिश वश फंसाया जा रहा है। इस बाबत एसओ सुनील त्रिपाठी ने कहा कि पंचायत चुनाव का कार्यकाल समाप्त होने को है। गांवों में चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट हो रही है। सात लोगों का चालान किया गया है। सभी आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed