फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   2 months before made drain fell down

बारिश में ढह गया दो माह पूर्व बना मदनपुर में नाला

Tue, 30 Aug 2022 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
2 months before made drain fell down
मदनपुर में बारिश में ढ़हा नव निर्मित नाला - फोटो : DEORIA
बारिश में ढह गया दो माह पूर्व बना मदनपुर में नाला
विज्ञापन

आठ लाख रुपये की लागत से बना था नाला
मनरेगा से 6.39 लाख रुपये हो चुका है भुगतान
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। रविवार की बारिश ने नाला निर्माण में हुई अनियमितता की पोल खोल दी। करीब आठ लाख रुपये की लागत से मदनपुर में बना नाला भरभरा कर ढह गया। मनरेगा से बने नाला निर्माण में 6.39 लाख रुपये भुगतान भी हो चुका है। मोहल्ले वालों ने नाला निर्माण में हुई अनियमितता में जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
मदनपुर कस्बा के कोटिया मोहल्ला में मदरसा स्कूल से हबीबुल्ला के घर तक महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना द्वारा नाला निर्माण दो महीना पहले कराया गया था। गांव के अजिमुल्लाह, भोला, किताबु, शहाबुद्दीन, अकरम, जमील, करामात, इफ्तेखार अली ने बताया कि निर्माण के दौरान ही लोगों ने ग्राम सचिव से मानक को लेकर शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

नाला बिना ठीक ढंग से साफ कराए ही कचरे के ऊपर निर्माण करा दिया गया। करीब सौ मीटर तक नाला पहली ही बारिश में ढह गया। नवनिर्मित नाला ढहने से अब लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। दरवाजे पर नाला का मलबा और कचरा जमा हो रहा है। ग्रामीणों ने नाला निर्माण में हुई अनियमितता की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम सचिव अनिल कुमार सिंह ने कहा कि मदनपुर में उनकी एक माह पहले ही तैनाती हुई है। उनके कार्यभार के पहले ही नाला निर्माण पूरा कर मनरेगा से भुगतान कराया जा चुका है। नाला ढहने की सूचना उच्चाधिकारियों को दी जाएगी। खंड विकास अधिकारी विवेकानंद मिश्र ने कहा कि नाला निर्माण में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। मलबा हटा कर नाले का दोबारा निर्माण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed