फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   2 demsels molestatated

Deoria News: दो युवतियों और मालिक की पत्नी से छेड़खानी

Wed, 21 Feb 2024 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 21 Feb 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
2 demsels molestatated
कारखाना से काम कर लौट रहीं युवतियों के साथ हुई घटना
विज्ञापन


विरोध पर मालिक की पिटाई और मैजिक का शीशा तोड़ा, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक चौराहे के बगल में स्थित एक कारखाना की दो युवतियों और मालिक की पत्नी से कुछ मनचलों ने सोमवार रात छेड़खानी की। विरोध करने पर मालिक और पत्नी की पिटाई करते हुए मनचलों ने गाड़ी का शीशा तोड़ दिया।
पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस को पीड़ित ने मंगलवार को तहरीर दी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक चौराहा निवासी खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक चौराहे के बगल में कारखाना चलाते हैं। कारखाना से ऑर्डर के मुताबिक बिहार समेत आसपास के जनपदों में तैयार मैटेरियल की आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

आरोप है कि सोमवार रात को कारखाने में काम खत्म करके दो युवतियां घर जा रही थीं। इसी बीच पड़ोस गांव के कुछ युवक युवतियों के कंधे से उनका दुपट्टा खींचते हुए छेड़खानी करने लगे। युवतियों ने विरोध जताते हुए शोर मचाया तो मौके पर भीड़ जुट गई। हालांकि, आरोपी पड़ोसी गांव के होने से मौके पर जुटी भीड़ तमाशबीन बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच कारखाना मालिक अपनी पत्नी के साथ मैजिक गाड़ी लिए पहुंच गए। मालिक ने विरोध किया तो मनचले उन्हें भी मारने-पीटने लगे। जब पत्नी आई तो उनसे भी छेड़खानी करने का आरोप है।

इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामला संज्ञान में आया है। जांच कर दोषियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने तहरीर के अनुसार जांच करके मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed