{"_id":"6328b28b26bf7d4eeb7c9867","slug":"2-animal-smuggler-arrested-deoria-news-gkp4510693172","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पशु तस्कर गिरफ्तार, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पशु तस्कर गिरफ्तार, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो पशु तस्कर गिरफ्तार, केस दर्ज
पिकअप पकड़ने के बाद तीन पशुओं को मुक्त कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
बरियारपुर। पुलिस ने घेरेबंदी कर दो पशु तस्करों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों पर केस दर्ज करने के बाद पिकअप को सीज कर दिया। इसके साथ ही पिकअप से वध को जा रहे तीन पशुओं को मुक्त कराया है।
बरियारपुर थाने के एसआई जय प्रकाश दुबे सोमवार को हमराहियों के साथ गश्त पर निकले थे। तभी मुखबिरों से सूचना मिली कि एक पिकअप में लाद कर तीन पशु बिहार के रास्ते वध के लिए ले जाए जा रहे हैं। उन्होंने जलपुरवा ईंट भट्ठे के पास ट्रैक्टर और ट्रॉली लगाकर रास्ते को रोक दिया। इसके बाद थाने की पुलिस के साथ घेरेबंदी कर दी। पिकअप सवार पशु तस्कर रास्ते पर अवरोध देख वाहन पीछे कर भागने लगे। पुलिस टीम ने पिकअप सहित दोनों पशु तस्करों को पकड़ लिया। थाने लाकर पिकअप को सीज करने के बाद आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया।
वहीं, वाहन में बंधे तीन पशुओं को मुक्त करा दिया। एसओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पशु और शराब तस्करों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को दो पशु तस्करों को पकड़कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।