फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   2.5 lakh recovered from vehicle

वाहन से ढाई लाख रुपये बरामद, उड़नदस्ता ने किया कोषागार को सुपुर्द

Sat, 24 Oct 2020 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
2.5 lakh recovered from vehicle
वाहन से ढाई लाख रुपये बरामद, उड़नदस्ता ने किया कोषागार को सुपुर्द
विज्ञापन

देवरिया। देवरिया सदर विधानसभा सीट के उपचुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए प्रशासन जुटा है। जगह-जगह चेकिंग की जा रही है। शनिवार को उड़नदस्ता प्रथम ने देवरिया-रुद्रपुर मार्ग पर सरौरा के समीप मंगरू चौराहे से एक वाहन से ढाई लाख रुपये बरामद किया। टीम ने रुपये सील कर मुख्य कोषाधिकारी को सुपुर्द कर दिया।

शनिवार को उड़नदस्ता प्रथम के प्रभारी अभिहित अधिकारी/मजिस्ट्रेट रमेश चंद्र पांडेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक वीरेंद्र मौर्या, कांस्टेबिल मिथिलेश पाल, संजय पाल, अजय यादव, वीडियोग्राफर आरिफ खान देवरिया-रुद्रपुर मार्ग पर निकले थे। टीम सरौरा के समीप मंगरू चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक वाहन को टीम ने रोका। जांच में वाहन स्वामी नीरज कुमार वर्मा निवासी रुद्रपुर पश्चिमी तिवारी टोला के पास से ढाई लाख रुपये बरामद हुए। पूछताछ में पैसे के बारे में संतोषजनक प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया जा सका। टीम ने रकम को जब्त करते हुए सील कर दिया। इस संबंध में टीम प्रभारी अभिहित अधिकारी/मजिस्ट्रेट ने बताया कि मंगरू चौराहे पर वाहन की चेकिंग के दौरान नीरज वर्मा के जेब से ढाई लाख रुपये बरामद हुए। पैसे के बारे में संतोषजनक प्रमाण नहीं मिला। इसके बाद कार्रवाई की गई। रकम को जब्त करते हुए सील कर दिया गया। इसके बाद उसे मुख्य कोषाधिकारी को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed