फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   इशरपुरा-ए ने जीती वॉलीबाल ट्राफी

इशरपुरा-ए ने जीती वॉलीबाल ट्राफी

Fri, 25 Jan 2019 10:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
इशरपुरा-ए ने जीती वॉलीबाल ट्राफी
इशरपुरा-ए ने जीती वॉलीबाल ट्रॉफी
विज्ञापन


फाइनल में कुशीनगर की बतारवाली टीम को हराया
जुगनू स्पोर्ट्स क्लब के बैनर तले चल रही थी प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर कारखाना। देसही देवरिया ब्लॉक के कौलाछापर गांव में जुगनू स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला इशरपुरा (ए) की टीम ने जीत लिया। रोमांचक मुकाबले में बतारवाली को शिकस्त दी। मुख्य अतिथि सुनील राव ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल इशरपुरा (ए) और इशरपुरा (बी) के बीच मैच खेला गया। पहला सेट इशरपुरा (बी) ने 17-16 से जीता। इसके बाद इशरपुरा (ए) की टीम ने लगातार दोनों सेट 19-18 और 24-13 के अंतर से जीत फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल भगता गोरखपुर व बतरोली कुशीनगर के बीच हुआ। इसमें पहला सेट भगता ने 17-16 से जीता। बतरोली ने लगातार दोनों सेट 25-24 व 23-22 से जीत कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में इशरपुरा ए व बतारवाली की टीमें आमने-सामने रहीं। पांच सेट के इस मैच में इशरपुरा ए टीम ने 17-16, 14-15, 19-18, 23-22 के अंतर से चार सेट में भी खिताब अपने नाम कर लिया। समीर खान ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि सुनील राव ने खिलाड़ियों की हौसलाफजाई करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि राशिद रहे। आयोजक रिजवान खान व रहमान ने अतिथियों का स्वागत किया। रेफरी अरशद शेख, हैदर व आफताब मास्टर रहे। कमेंट्री इकबाल शेख़ और मोहमद सफी ने की, जबकि स्कोरर कलामुद्दीन, लाइनमैन एकरामुल व अजहरुद्दीन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed