फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बेसिक शिक्षा विभाग पर बिजली निगम का चार करोड़ बकाया...

बेसिक शिक्षा विभाग पर बिजली निगम का चार करोड़ बकाया...

Tue, 25 Sep 2018 10:16 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग पर बिजली निगम का चार करोड़ बकाया...
शिक्षा विभाग पर बिजली निगम का चार करोड़ बकाया
विज्ञापन


परिषदीय स्कूलों और बीएसए कार्यालय में हो रहा बिजली का उपयोग
बजट की कमी बता रहा बेसिक शिक्षा विभाग, कनेक्शन काटने की तैयारी में निगम
नीलांबुज मिश्र
देवरिया। बेसिक शिक्षा विभाग पर बिजली निगम का चार करोड़ से अधिक रुपये बिल बाकी है। बिल भेजने के बावजूद जमा नहीं किया जा रहा है। समय रहते बिजली का बिल जमा नहीं किया गया तो नोटिस जारी कर स्कूलों और कार्यालय का कनेक्शन काट दिया जाएगा। बकाया बिल जमा नहीं होने की वजह धन की कमी बताई जा रही है।
अधिकांश परिषदीय स्कूलों में बिजली का कनेक्शन हो गया, लेकिन बिजली का बिल जमा नहीं किया जा रहा है। बिजली निगम का बेसिक शिक्षा विभाग पर चार करोड़ से अधिक बिजली का बिल बाकी चल रहा है। बीएसए कार्यालय का करीब चार लाख रुपये है। बकाया बिल वसूली का दबाव झेल रहे बिजली निगम के अफसर इसे लेकर चिंतित हैं। काफी दबाव पड़ने पर पिछले साल दस लाख रुपये बिजली का बिल जमा किया गया था। बीएसए कार्यालय से शासन को बकाया बिल जमा करने के लिए कई बार पत्र लिखकर धन की मांग की गई, लेकिन अभी तक शासन की ओर से धन उपलब्ध नहीं कराया जा सका है। सरकारी कार्यालयों में ऐसे ही करोड़ों रुपये बिजली निगम का डंप पड़ा है तो बिल वसूली का लक्ष्य कैसे पूरा होगा। कुछ माह पूर्व बिजली निगम के कर्मचारियों ने बीएसए कार्यालय का बिजली कनेक्शन बकाया के चलते ही काट दिया था। इस कारण कई दिनों तक कार्यालय का कार्य ठप रहा। बाद में तत्कालीन डीएम सुजीत कुमार के हस्तक्षेप से किसी तरह कनेक्शन जुड़ा, लेकिन इसके बाद भी बिजली का बिल नहीं जमा किया गया।
विज्ञापन



बेसिक शिक्षा विभाग के पास चार करोड़ से अधिक बिजली का बिल बाकी है। पूर्व में बिल जमा करने के लिए कई बार नोटिस दिया जा चुका है, लेकिन विभागीय जिम्मेदार इसे गंभीरता से नहीं ले रहे। एक बार फिर नोटिस जारी किया जाएगा। बिल नहीं देने पर कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जेके शर्मा, अधीक्षण अभियंता।


बकाया बिजली बिल जमा नहीं होने की वजह बजट की कमी है। इस बारे में मुझे पूरी जानकारी नहीं है। पता लगाता हूं कि बिजली का बिल इतना क्यों बाकी है। इसे जमा कराने का प्रयास किया जाएगा।
- माधवजी तिवारी, बीएसए।


* 1877 कुल प्राथमिक स्कूल हैं जिले में।
* 1575 प्राथमिक स्कूलों में बिजली कनेक्शन।
* 302 प्राथमिक स्कूलों में नहीं है कनेक्शन।
* 738 कुल पूर्व माध्यमिक स्कूल।
* 643 पूर्व माध्यमिक में बिजली कनेक्शन।
* 95 पूर्व माध्यमिक में नहीं है कनेक्शन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed