{"_id":"5b78512142c792466642150b","slug":"191534611745-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर में लगी आग, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर में लगी आग, मची अफरातफरी
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से लोगों में अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया गया। इसकी वजह से 100 से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। संयोग ठीक था कि कोई हादसा नहीं हुआ।
रुद्रपुर रोड पर लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। इससे शहर के बेलडाड़ रोड तक 100 से अधिक मकानों में बिजली आपूर्ति होती थी। शनिवार को दोपहर में अचानक ट्रांसफार्मर से धुंआ निकलने लगा। यह देख लोगों ने बिजली निगम के कर्मचारी को फोन कर सूचना दी, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। कुछ देर बाद ट्रांसफार्मर में आग पकड़ लिया और धू-धूकर जलने लगा। आग लगने की सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बिजली प्रभावित होने से लोगों को गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस बाबत जेई रोशन कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर में आग पकड़ लिया था। इसे बदलवाने का प्रयास किया जा रहा है।
छह घंटे गुल रही बिजली
देवरिया। सिविल लाइन पर लगे तार व पोल को शिफ्ट करने की वजह से शनिवार को दिन में छह घंटे आपूर्ति कई मोहल्लों की ठप रही। इसकी वजह से गर्मी में शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली कटौती 31 अगस्त तक जारी रहेगी। फोरलेन निर्माण की वजह से बीच सड़क पर लगे तार व पोल को सड़क के किनारे शिफ्ट किया जा रहा है। इसकी वजह से कचहरी और मंडी फीडर 10 से शाम चार बजे तक यानी पांच घंटे बंद रह रहा है। इससे जुुड़े सिविल लाइन, रामनाथ देवरिया, भटवलिया, मोहन रोड, कोतवाली रोड, तिलक रोड, हनुमान मंदिर की आपूर्ति ठप रही। तल्ख मौसम के चलते बिजली कटौती से लोगों को दिक्कतें हुईं।