{"_id":"5b5df1804f1c1b54208b5dc9","slug":"191532883328-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना मूल्य भुगतान की लडाई सपा सडक से सदन तक अब लडेगी-विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना मूल्य भुगतान की लडाई सपा सडक से सदन तक अब लडेगी-विधायक
Updated Sun, 29 Jul 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार.....
-----------
बकाए गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर सपा ने दिया धरना
- एक माह में भुगतान नहीं होने पर मिल में तालाबंदी की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापपुर। किसानों के बकाए गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर सपा नेताओं ने चीनी मिल गेट पर रविवार को आवाज बुलंद की। एक माह के अंदर बकाया भुगतान नहीं होने पर चीनी मिल में ताला बंदी की चेतावनी दी। सपा विधायक के नेतृत्व में नेताओं ने एसडीएम संजीव कुमार यादव को मांग पत्र सौंपा।
विधायक डॉ. आशुतोष उपाध्याय ने कहा कि किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान करने में चीनी मिल प्रशासन टाल मटोल कर रही है। इसके लिए सपा सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। जिले के किसानों का चीनी मिल पर 20 करोड़ रुपये गन्ना का बकाया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव ने कहा कि धरने के डर से मिल के अधिकारी आज भाग गए। पूर्वांचल के रहने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ को किसानों की चिंता नहीं है। प्रधानमंत्री जिले की बंद पड़ी चीनी मिलों को चालू करने का वादा किए थे लेकिन आज तक एक भी चीन मिल नहीं चलीं। सपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुना करने की बजाय अपनी आय बढ़ा रही है। चीनी समेत कई खाद्य पदार्थों की खरीदारी दूसरे देशों से की जा रही है। जिसका भार आम जनता पर पड़ रहा है। केंद्र सरकार पीडीएफ बंद करने की साजिश कर रही है। इससे किसानों के उत्पादन की खरीदारी पर सीधा असर पडेगा। इस दौरान पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव, रामनरायन यादव,सुरेश यादव,उमेश नरायण शाही, श्यामदेव यादव, सूरज यादव, राजीत यादव, व्यास यादव, रामपयारे यादव, चैधरी बेचूलाल आदि मौजूद रहे।