फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   डॉ. महबूब आजम ने जिले का बढ़ाया मान

डॉ. महबूब आजम ने जिले का बढ़ाया मान

Mon, 07 May 2018 11:04 PM IST
Updated Mon, 07 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
डॉ. महबूब आजम ने जिले का बढ़ाया मान
नेत्र सर्जन डा. महबूब आजम - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। राष्ट्रीय अंधता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सर्वाधिक ऑपरेशन करने वालों में जिले के नेत्र सर्जन का भी नाम शामिल है। सीएचसी सलेमपुर में तैनात आई सर्जन डॉ. महबूब आजम ने मोतियाबिंद के 1665 ऑपरेशन कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी सफलता पर स्वास्थ्य कर्मचारियों में खुशी है।
विज्ञापन

वर्ष 2014-15 में 24 घंटे के अंदर मोतियाबिंद के 116 ऑपरेशन कर चर्चा में आने वाले डॉ. महबूब फिर सुर्खियों में हैं। जिले में चलाए गए राष्ट्रीय अंधता नियंत्रण कार्यक्रम में सीएचसी पर तैनाती के बावजूद उन्होंने 1665 ऑपरेशन किए। राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत मोतियाबिंद के सर्वाधिक ऑपरेशन करने वाले प्रदेश के 67 डॉक्टरों की सूची में इनका नाम सबसे ऊपर है। वर्ष 2012-13 में 1007, वर्ष 1013-14 में 1068, वर्ष 2015-16 में 1315 और 2016-17 में 1732 मोतियाबिंद के ऑपरेशन कर उन्होंने अपना चार साल का रिकॉर्ड बरकरार रखा है। सीएमओ डॉ. रामनिवास, एसीएमओ डॉ. एसएन सिंह, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. डीवी शाही, केके सिन्हा ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed