{"_id":"5ac7a62c4f1c1bda618b5ddd","slug":"191523033644-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की चिंगारी से लगी आग, 20 बीघा गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की चिंगारी से लगी आग, 20 बीघा गेहूं की फसल जली
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
भटनी के रायबारी गांव में जली झोपड़ी व सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाटपाररानी। बिजली की चिंगारी से एक गांव में दो स्थानों पर गेहूं की फसल में आग लग गई। इसमें 19 किसानों की 20 बीघे से अधिक फसल जलकर राख हो गई। गांववालों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। आग बुझने के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम पर गांववालों ने नाराजगी व्यक्त की।
थाना क्षेत्र के पकड़ी बाबू गांव में शुक्रवार को दो स्थानों पर बिजली की शार्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग लग गई। हवा तेज होने के कारण आग आस-पास के खेतों में फैल गई। इसमें एक बीघा उत्तम का, ओमप्रकाश शाही का तीन बीघा, सचिदानंद शाही की 10 कट्ठे गेहूं की फसल जल गई। नंद गोपाल के खेत में बिजली का तार टूटकर गिर गया। इससे लगी आग में नंद गोपाल, हरिहर, संजीव का एक-एक बीघा, सुरेश यादव, रमेेश का एक बीघा, राजेश शाही, अभिषेक मनोज, कुसुम सिंह, हरिशंकर यादव, प्रमोद यादव, मालिक यादव का एक -एक बीघा तथा नर्वदेश्वर यादव का दो बीघा, रितेश शाही, मुकेश शाही का एक बीघा फसल जल कर राख हो गई। आग पिपरहिया गांव के तरफ पहुंच गई। वहां हरिश नारायण तिवारी और दुर्गेश तिवारी का एक बीघा गेहूं की फसल जल गई। आग लगने की सूचना पर छोटी दमकल गाड़ी पहुंची। पानी का इंतजाम न होने के कारण आग बुझाने में मददगार असफल साबित हुआ। नाराज गांववालों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुआवजे की मांग की। इस बीच ग्रामीणों का गुस्सा देख फायर ब्रिगेड के कर्मचारी वाहन छोड़ भाग खडे़ हुए।
स्पार्किंग से आग लगी, आठ बीघा गेहूं की फसल जली
सलेमपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के चांदपलिया गांव में बिजली के तारों में स्पार्किंग से आग लग गई। इसमें करीब आठ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के प्रयास से डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तब तक आग बुझ चुकी थी। चांदपलिया गांव में शुक्रवार को करीब 10 बजे बिजली के तार से अचानक स्पार्किंग करने से निकली चिंगारी गेहूं के डंठल पर जा गिरी। आग धीरे धीरे गेहूं की फसल को अपने चपेट में ले लिया। इसकी जानकारी होते ही आस-पास के लोग पहुंच गए और आग बुझाने लगे। ग्रामीणों के डेढ़ घंटे के मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझने के बाद कोतवाली से फायरब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। आग से सच्चिदानंद द्विवेदी का दो एकड़, रामप्रीत द्विवेदी का दो बीघा, संभावना मिश्रा का एक बीघा, राम भजन व राम रतन का 10-10 कट्ठा, गोरख चौहान का चार कट्ठा गेहूं का फसल जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक खेत में बिजली का टूटा पोल है जो स्पार्किंग करता रहता है। लगातार तीन वर्ष से स्पार्किंग के चलते आग लग रही है। पिछले वर्ष भी यहां आग लगी थी। संयोग ठीक था क गेहूं की फसल कट गई थी। केवल डंठल ही जला था। इसकी शिकायत बिजली विभाग से की गई थी। लेकिन विभाग ने ठीक नहीं कराया।